Bssc Office Attendant Syllabus 2025 in Hindi: इस आर्टिकल में हमने बिहार एसएससी ऑफिस अटेंडेंट का पूरा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, और Bssc office attendant syllabus in hindi pdf download लिंक दिया है।
Office Attendant की भर्ती के लिए BSSC एक लिखित परीक्षा आयोजित करता है, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रिजनिंग और बिहार से संबंधित मूलभूत विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। यह प्रारंभिक स्तर का पद है, इसलिए परीक्षा का स्तर भी सरल से मध्यम होता है। यदि आप बिहार सरकार के विभागों में कार्य करने की इच्छा रखते हैं, तो BSSC Office Attendant आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है।
2025 में BSSC ने ऑफिस अटेंडेंट के कुल 4388 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2025 है। अगर आप बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित Office Attendant भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सही और अपडेटेड सिलेबस जानना बेहद जरूरी है। इस पेज में आपको अपडेटेड सिलेबस के साथ-साथ परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स, परीक्षा पैटर्न भी दिया गया है। इसके अलावा आप यहाँ से आधिकारिक BSSC Office Attendant Syllabus 2025 PDF को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे तैयारी और भी आसान हो जाती है।
BSSC Office Attendant Syllabus 2025- Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती आयोग | बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) |
| पोस्ट का नाम | ऑफिस अटेंडेंट (Office Attendant) |
| कुल पद | 3,727 (अतिरिक्त पद जोड़ने पर बढ़ सकते हैं) |
| विज्ञापन संख्या | 06/2025 |
| योग्यता | मैट्रिक (10th Pass) |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + दस्तावेज़ सत्यापन |
| परीक्षा प्रकार | ऑब्जेक्टिव MCQ |
| कुल प्रश्न | 100 |
| कुल अंक | 100 |
| परीक्षा अवधि | 2 घंटे |
| निगेटिव मार्किंग | 0.25 की निगेटिव मार्किंग |
| वेतनमान | ₹18,000 – ₹56,900 (Level-1) |
BSSC Office Attendant Syllabus 2025 in Hindi
BSSC Office Attendant Syllabus 2025 में सामान्य ज्ञान, अंक गणित और सामान्य हिंदी जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवारों को इन इन विषयों के सभी टॉपिक्स की अच्छी तैयारी करनी चाहिए ताकि परीक्षा में बेहतर स्कोर कर सकें। पूरा विस्तृत सिलेबस नीचे विस्तार से दिया गया है।
सामान्य अंक गणित (General Mathematics)
- लघुत्तम समापवर्त्य (LCM)
- महत्तम समापवर्त्य (HCF)
- वास्तविक संख्या
- परिमेय संख्या
- अपरिमेय संख्या
- पूर्णांक संख्या
- वर्गमूल
- घनमूल
- प्रतिशतता
- लाभ–हानि
- बट्टा
- विक्रय
- सामान्य ब्याज
- चक्रवृद्धि ब्याज
- समय तथा दूरी
- समानुपात एवं प्रतिलोम समानुपात
सामान्य ज्ञान (General knowledge)
- संसाधन एवं उसके प्रकार
- वन एवं वन्य जीव संसाधन
- जल संसाधन
- कृषि एवं फसलें
- खनिज एवं ऊर्जा संसाधन
- विनिर्माण उद्योग
- राष्ट्रीय अर्थ–व्यवस्था
- मानविका अध्ययन
- संविधान, भारत की संघीय व्यवस्था, केन्द्र–राज्य संबंध
- भारत की भाषा
- लोकतंत्र एवं विविधता
- भारत की सामाजिक और धार्मिक विविधता
- राजनीतिक दल
- मुद्रा और साख, वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था
- व्यापार और मुनाफाकरण
- अर्थव्यवस्था और आजीविका
- भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल
- स्वतंत्रता आंदोलन, पंचायती राज
- राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार का योगदान
- भारत में राष्ट्रवाद, समाजवाद एवं साम्यवाद
- प्रकाश–परावर्तन तथा अपवर्तन
- मानव नेत्र तथा रंगीन संसार
- विद्युत, विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव
- ऊर्जा के स्रोत
- रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण
- अम्ल, क्षारक एवं लवण
- धातु एवं अधातु
- कार्बन एवं उसके योगिक
- तत्वों का आवर्त, जैव प्रक्रम
- जीवों का प्रजनन
- आयुर्वैज्ञानिक एवं जैव विकाश
- हमारा पर्यावरण
- प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन
- सामयिक घटनाएँ
सामान्य हिंदी (General Hindi)
- संज्ञा
- सर्वनाम
- लिंग
- विशेषण
- प्रत्यय
- पर्यायवाची शब्द
- विलोम शब्द
- समास
- लोकोक्तियाँ
- एकार्थक शब्द
- शब्द–शुद्धि
- वर्तनी शुद्धि
- तत्सम-तद्भव शब्द
- मुहावरे
- प्रयाय
- उपसर्ग
BSSC Office Attendant Syllabus 2025- परीक्षा पैटर्न
| विषय | कुल प्रश्न | अंक |
| सामान्य ज्ञान (General knowledge) | 40 | 160 |
| सामान्य हिंदी (General Hindi) | 30 | 120 |
| सामान्य गणित (General Mathematics) | 30 | 120 |
- परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे।
- पेपर में कुल 100 प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।
- गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती (Negative Marking) की जाएगी।
- परीक्षा की कुल समय सीमा 2 घंटे निर्धारित की गई है।
BSSC Office Attendant Selection Process – चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जायेगा। दस्तवेज सत्यापन केवल लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों का ही किया जायेगा।
बिहार SSC ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा 2025- तैयारी टिप्स
- सिलेबस को अच्छे से समझकर हर विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक पर फोकस करें।
- गणित पर विशेष ध्यान दें क्योंकि यह एक स्कोरिंग सब्जेक्ट होता है, इसमें बस concept को समझने और अधिक प्रेक्टिस की जरूरत होती है।
- गणित के बेसिक कॉन्सेप्ट जैसे प्रतिशत, अनुपात, औसत, समय-कार्य को बार-बार प्रैक्टिस करें।
- सामान्य ज्ञान का रिवीजन बार बार करते रहें, आप इसके लिए ऑडियो बुक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सामान्य ज्ञान के लिए बिहार से जुड़े करेंट अफेयर्स, इतिहास और भूगोल पर विशेष ध्यान दें।
- हिंदी व्याकरण में संधि, समास, विलोम–पर्यायवाची, अशुद्ध–शुद्ध शब्द प्रतिदिन पढ़ें।
- रोजाना प्रेक्टिस सेट और मॉक टेस्ट हल करें, ऐसा करने से आपकी पेपर की समझ और अच्छी हो जाएगी, इससे स्पीड और सटीकता दोनों बढ़ती है।
- रोज़ कम से कम 5-6 घंटे पढ़ाई करें और कमजोर विषयों पर अधिक समय दें।
- समय सीमा के अंदर पेपर हल करने के लिए टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दें।
| BSSC Official Website | Click Here |
| Our Website | syllabusadda.com |
बिहार बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा 2025 का पाठ्यक्रम क्या है?
BSSC ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा 2025 का सिलेबस रूप से तीन विषयों पर आधारित है—सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित और सामान्य हिंदी। इन विषयों से कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं। सिलेबस का उद्देश्य उम्मीदवार की बुनियादी समझ, तार्किक क्षमता और सामान्य जागरूकता का आकलन करना है।
BSSC ऑफिस अटेंडेंट में कितने एग्जाम होते हैं?
BSSC ऑफिस अटेंडेंट में केवल एक ही लिखित परीक्षा होती है, जो ऑब्जेक्टिव (MCQ) प्रकार की होती है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) किया जाता है।
बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट क्या होता है?
BSSC ऑफिस अटेंडेंट बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कार्य करने वाला एक सहायक कर्मचारी होता है, जिसका काम कार्यालय से जुड़े रोज़मर्रा के कार्यों में सहायता करना होता है। इसमें फाइल संभालना, रिकॉर्ड रखना, दस्तावेज़ व्यवस्थित करना और दफ्तर के छोटे-मोटे कार्य शामिल होते हैं। यह मैट्रिक पास उम्मीदवारों के लिए शुरुआती स्तर की सरकारी नौकरी है।
क्या BSSC ऑफिस अटेंडेंट के पेपर में निगेटिव मार्किंग होती है?
हाँ, BSSC ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है, इसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 नंबर कटा जाता है।
BSSC ऑफिस अटेंडेंट का पेपर कितने नंबर का होता है?
BSSC ऑफिस अटेंडेंट पेपर में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और सभी प्रश्न 4 अंक के होते है, इसी तरह इसका कुल मार्क्स 400 होता है।