BSSC Stenographer Syllabus in Hindi 2025: जानें BSSC Stenographer Exam 2025 का पूरा डिटेल सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और स्किल टेस्ट की पूरी जानकारी।
अगर आप Bihar SSC Stenographer 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इसका सिलेबस और एग्जाम पैटर्न अच्छी तरह समझना ज़रूरी है। BSSC Stenographer परीक्षा में दो चरण होते हैं—पहले लिखित परीक्षा, और उसके बाद स्टेनोग्राफी और टाइपिंग स्किल टेस्ट। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और रीजनिंग जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को ही स्टेनोग्राफी टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।
इस आर्टिकल में हमने आपको इसके सभी विषयों के टॉपिक्स, परीक्षा पैटर्न और स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट की जानकारी डिटेल में दी है। साथ ही, नीचे आपको BSSC Stenographer Syllabus 2025 PDF Download का लिंक भी दिया गया है, जिसे आप एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस आर्टिकल को पूरा अच्छे से पढ़ें ताकि आप बिना किसी कन्फ्यूज़न के अपनी तैयारी शुरू कर सकें।
Bihar SSC Stenographer 2025 चयन प्रक्रिया
स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और स्टेनोग्राफी और टाइपिंग स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाता है। लिखित परीक्षा में पास होने पर ही स्टेनोग्राफी और टाइपिंग स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।
Bihar SSC Stenographer Exam Pattern 2025
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| सामान्य अध्ययन | 50 | 200 |
| सामान्य विज्ञान एवं गणित | 50 | 200 |
| तर्क शक्ति / रीजनिंग | 50 | 200 |
| कुल | 150 | 600 |
- Bihar SSC Stenographer भर्ती में दो चरण होते हैं—लिखित परीक्षा और स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट।
- पहले चरण में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- परीक्षा में तीन विषयों से पूछे जाते हैं – सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित, तर्कशक्ति (Reasoning)।
- हर प्रश्न 4 अंक का होता है, यानि लिखित परीक्षा कुल 600 अंकों की होती है।
- गलत उत्तर देने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाती है।
- लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे स्टेनोग्राफी और टाइपिंग स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।
BSSC Stenographer Syllabus in Hindi 2025
नीचे हमने इन तीनो विषयों के सभी टॉपिक्स को विस्तार से बताया है। ये पूरा सिलेबस BSSC द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन से लिया गया है।
BSSC Stenographer Syllabus 2025 – सामान्य अध्ययन
- भारतीय संविधान एवं राज्य व्यवस्था
- पंचायती राज, राजनीतिक प्रणाली, सामुदायिक विकास और पंचवर्षीय योजनाएँ
- भारत और उसके पड़ोसी देशों का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिस्थिति एवं स्वतंत्रता आंदोलन
- राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार का योगदान
- भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधनों की मुख्य विशेषताएँ
- वैज्ञानिक प्रगति
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
- खेल-कूद से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
- विभिन्न भारतीय भाषाएँ
- लिपियाँ (Scripts)
- पुस्तकें
- राजभाषा से संबंधित जानकारी
- मुद्रा से जुड़े सामान्य ज्ञान
- राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाएँ
BSSC Stenographer Syllabus 2025 – सामान्य विज्ञान एवं गणित
गणित
- प्रतिशत
- लाभ और हानि
- ब्याज
- औसत
- अनुपात एवं समानुपात
- मूलभूत अंकगणितीय क्रियाएं
- दशमलव और भिन्न
- संख्या प्रणाली से जुड़े प्रश्न
- पूर्ण संख्याओं का अभिकलन
- संख्याओं के बीच परस्पर संबंध
सामान्य विज्ञान
- भौतिक शास्त्र
- जीव विज्ञान
- रसायन शास्त्र
- भूगोल
- कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान
- वर्ड प्रोसेसिंग
BSSC Stenographer Syllabus 2025 – रीजनिंग
- समस्या समाधान
- विश्लेषणात्मक तर्क
- नियम पहचान
- श्रंखला
- कूट लेखन एवं कूट व्याख्या
- अंक गणितीय संख्या श्रंखला
- अंक गणितीय तर्कशक्ति
- वर्गीकरण
- सादृश्य
- सादृश्यता
- समानता एवं भिन्नता
- संबंध अवबोधन
- अवलोकन
- दृश्य स्मृति
- डॉट स्थिति
- चित्र गठन एवं विश्लेषण
- स्थान कल्पना
- चित्र मैट्रिक्स
- समूह छवियां
- आकार निर्माण व्यूक्स और पासा
- छुपी हुई आकृति
- दर्पण प्रतिविंब
- जल प्रतिविंब
- प्रतिलिपि पूर्ण करना
- कागज के मोड़
- कागज काटना
Bihar SSC Stenographer 2025 – स्टेनोग्राफी और टाइपिंग स्किल टेस्ट
स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में आपकी स्टेनोग्राफी भाषा में लिखने और टाइपिंग स्पीड कुशलता को देखा जाता है। इस परीक्षा में हिंदी एवं अंग्रेजी में टाइप करने की क्षमता का परीक्षण भी किया जाता है।
श्रुतिलेखन (Dictation) परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी दोनों के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की गति से कुल 320 शब्दों को लिखवाया जायेगा। इसके लिए 4 मिनट (1 मिनट अतिरिक्त समय प्रारंभ में लेखापन जाँच (डिक्टेशन लेख)) का समय दिया जाएगा। उम्मीदवार को नोटबुक में संकेत लिपि (शॉर्टहैंड) में लिखना अनिवार्य होगा। लेखन के बाद 2 मिनट का अतिरिक्त समय गलतियाँ सुधारने के लिए दिया जायेगा। श्रुतिलेख खत्म होने के बाद टंकण (Typing) शुरू होगी।
- टंकण (Typing) परीक्षा भी कंप्यूटर पर ही होगी – चाहे हिंदी हो या अंग्रेजी।
- हिंदी टाइपिंग टेस्ट में Mangal Font और Remington Gail Keyboard Layout का उपयोग करना होगा।
- हिंदी टाइपिंग में अभ्यर्थी को 30 शब्द प्रति मिनट की गति से कुल 300 शब्द 10 मिनट में टाइप करने होंगे।
- अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट में “UTF-8” Under English (US) Keyboard Layout का उपयोग किया जाएगा।
- अंग्रेजी टाइपिंग में भी 30 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट में कुल 300 शब्द टाइप करने होंगे।
- टाइपिंग शुरू करने से पहले उम्मीदवार को सही Keyboard Layout चुनना होगा। टाइपिंग के दौरान Keyboard Layout बदलने पर टाइप किए गए शब्दों में गलतियाँ हो सकती है।
BSSC Stenographer Preparation Tips (लिखित परीक्षा + स्किल टेस्ट)
1. लिखित परीक्षा की तैयारी टिप्स
- सिलेबस को अच्छी तरह समझें: कौन-कौन से विषय आने वाले हैं, पहले यह क्लियर कर लें और उसी हिसाब से अपनी तैयारी की प्लानिंग करें।
- पढ़ाई के लिए डेली स्टडी रूटीन बनाएं: रोजाना हर विषय के लिए 1-2 घंटे दें।
- GK और Science लिए ऑडियो बुक का इस्तेमाल करें ताकि कम समय में अधिक रिवीजन हो सकें। शार्ट ट्रिक्स के लिए खुद के नोट्स बनाएं।
- रीजनिंग और मैथ की प्रैक्टिस बढ़ाएँ: ये सेक्शन प्रैक्टिस-आधारित होते हैं, जितने ज़्यादा प्रश्न हल करेंगे, उतने तेज़ और सटीक बनेंगे।
- करंट अफेयर्स अपडेट रखें: राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और बिहार से जुड़ी खबरों को रोज़ पढ़ें। इससे GK मजबूत होगा।
- मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर दें: इससे आपकी स्पीड, टाइप के प्रश्न और टाइम मैनेजमेंट—तीनों में सुधार होगा।
2. स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट की तैयारी टिप्स
- डिक्टेशन सुनने की आदत डालें: 80 WPM की रफ्तार पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ऑडियो सुनकर लिखने की प्रैक्टिस करें।
- टाइपिंग स्पीड बढ़ाएँ: दोनों भाषाओं में 30 WPM की स्पीड पाने के लिए रोज़ 45 मिनट से 1 घंटा प्रेक्टिस करें।
- सही कीबोर्ड लेआउट पर अभ्यास करें: हिंदी के लिए Mangal Font और Remington Gail Keyboard Layout और अंग्रेजी के लिए “UTF-8” Under English (US) Keyboard Layout पर ही प्रैक्टिस करें।
- Accuracy पर ध्यान दें: गलतियाँ ज्यादा होंगी तो मार्क्स कटेंगे, इसलिए स्पीड के साथ-साथ साफ़ और सटीक टाइपिंग की प्रैक्टिस करें।
- डिक्टेशन लैग को कम करें: लिखते समय शब्दों को समझना, पकड़ना और तुरंत लिखना—यह लगातार प्रैक्टिस से ही आता है।
- मॉक स्किल टेस्ट दें: समय सीमा में लिखना और टाइप करना सीखने के लिए हर हफ्ते 1–2 मॉक टेस्ट ज़रूर करें।
महत्वपूर्ण लिंक्स
| BSSC Official Website | Click Here |
| Syllabus Adda | syllabusadda.com |
Bihar SSC Stenographer परीक्षा में कितने चरण होते हैं?
इस परीक्षा में कुल दो चरण होते हैं—पहला लिखित परीक्षा और दूसरा स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट। लिखित परीक्षा पास करने के बाद ही स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।
लिखित परीक्षा में कितने प्रश्न आते हैं और कुल कितने अंक होते हैं?
लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और पूरी परीक्षा 600 अंकों की होती है। हर प्रश्न 4 अंक का होता है और गलत उत्तर पर 1 अंक कटता है।
Bihar SSC Stenographer लिखित परीक्षा का सिलेबस क्या है?
लिखित परीक्षा में मुख्य रूप से सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और तर्कशक्ति (Reasoning) से पूछे जाते हैं। सामान्य विज्ञान, सामान्य अध्ययन वाले पार्ट में ही शामिल होता है।
Bihar SSC में स्टेनोग्राफी डिक्टेशन टेस्ट कैसे होता है?
डिक्टेशन में हिंदी और अंग्रेजी—दोनों भाषाओं में लगभग 320 शब्द सुनकर लिखने होते हैं। स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट रहती है। 4 मिनट लिखने के लिए और 2 मिनट गलती सुधारने के लिए मिलते हैं।
टाइपिंग टेस्ट में कितनी स्पीड जरूरी होती है?
हिंदी और अंग्रेजी दोनों में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टाइप करना जरूरी है। इसमें आपको 10 मिनट में 300 शब्द टाइप करने होते हैं।