BTSC Work Inspector Syllabus in Hindi 2025 – PDF Download

BTSC Work Inspector Syllabus in Hindi 2025: यहाँ जानें BTSC Work Inspector Exam 2025 नवीनतम सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम, चयन प्रक्रिया, और कुल वैकेंसी की पूरी जानकारी। यहाँ से आप इसका सिलेबस पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर BTSC Work Inspector Exam 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इसके सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। यह परीक्षा पाँच विषयों पर आधारित हैं जिनमे – ड्राफ्ट्समैन सिविल,सर्वेयर, प्लम्बर, गणित और सामान्य ज्ञान शामिल हैं। अगर इसको पार्ट में डिवाइड करें तो कुल दो पार्ट होंगे – टेक्निकल और नॉन टेक्निकल। यहाँ ध्यान देने वाली बात ये है की सभी अभ्यार्थियों से इन्हीं विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे चाहे वह किसी भी ट्रेड का हो। इस आर्टिकल में आपको पूरा सिलेबस सरल भाषा में, पॉइंट-वाइज़ और परीक्षा पैटर्न को विस्तार से बताया है जिससे आपकी तैयारी और मजबूत हो सके।

BTSC Work Inspector Recruitment 2025

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए BTSC Work Inspector Exam 2025 एक शानदार अवसर है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार के अंतर्गत कार्य निरीक्षक (Work Inspector) के पदों पर नई भर्ती निकली है। यह भर्ती सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के माध्यम से आयोजित की जा रही है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर 2025 से 10 नवंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से Draftsman Civil / Surveyor / समान ट्रेड में परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

BTSC Work Inspector के लिए चयन प्रक्रिया- चयन प्रक्रिया पूरी तरह से लिखित प्रतियोगिता परीक्षा (CBT) के आधार पर होगी। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको की मेरिट बनेगी, मेरिट में नाम आने पर ही उमीदवार को भर्ती किया जायेगा। यानी अंतिम चयन केवल आपके परीक्षा प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाएगा।

BTSC Work Inspector Exam Pattern 2025 – परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्न
ड्राफ्ट्समैन सिविल (Draughtsman Civil)20
सर्वेयर (Surveyor)20
प्लम्बर (Plumber)20
गणित (10वीं स्तर – BSEB)20
सामान्य ज्ञान20
कुल प्रश्न100

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी –

  • परीक्षा Computer Based Test के रूप में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रश्नपत्र दो स्तरों के आधार पर तैयार किया जाएगा—ITI Trades (Draughtsman Civil / Surveyor / Plumber) और मैट्रिक (10th) स्तर, जिससे तकनीकी व शैक्षणिक दोनों क्षमताओं का मूल्यांकन हो सके।
  • परीक्षा में ITI trades के कुल 60 प्रश्न और मैट्रिक स्तर के कुल 40 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए कुल 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जायेगा।
  • परीक्षा में Negative Marking होगी, प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • प्रश्नपत्र हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा, जिससे उम्मीदवार अपनी सुविधा अनुसार भाषा चुन सकते हैं।

BTSC Work Inspector Syllabus in Hindi 2025

यहाँ हमने ITI ट्रेड्स (Draughtsman Civil, Surveyor, Plumber) के महत्वपूर्ण टॉपिक्स, मैट्रिक स्तर के गणित और सामान्य ज्ञान विषय का पूरा सिलेबस दिया है। BTSC Work Inspector Syllabus in Hindi का पूरा विवरण अच्छे से पढ़ें, ताकि तैयारी सही दिशा में हो सके।

BTSC Work Inspector Syllabus in Hindi – ड्राफ्ट्समैन सिविल

विषयटॉपिक्स
निर्माण सामग्री (Building Materials)ईंट, पत्थर, सीमेंट, स्टील, लकड़ी के गुण व उपयोग- कंक्रीट, मोर्टार, मिश्रण अनुपात और ग्रेड
भवन निर्माण (Building Construction)नींव, दीवार, बीम, कॉलम, छत, स्लैब- प्लास्टरिंग, पेंटिंग, टाइल्स, पॉइंटिंग, फिनिशिंग कार्य
ड्राइंग और डिज़ाइन (Drawing & Design)प्लान, एलिवेशन, सेक्शन- मापांकन (Dimensioning), ड्राइंग स्केल, प्रतीक चिन्ह (Symbols)- AutoCAD की मूल जानकारी
मूल्यांकन एवं आकंलन (Estimation & Costing)सामग्री की मात्रा निकालना- दर विश्लेषण (Rate Analysis)- माप पुस्तिका (Measurement Book)
सर्वेक्षण (Surveying)चेन सर्वे, कम्पास सर्वे, लेवलिंग, ट्रावर्स सर्वे- कॉन्टूरिंग, बेंचमार्क, त्रुटियाँ व सुधार
सड़क और पुल निर्माण (Roads & Bridges)सड़क की परिभाषा, प्रकार, कैम्बर, सुपर एलिवेशन- पुल के घटक – अबटमेंट, पियर, डेक
गुणवत्ता नियंत्रण और सुरक्षा (Quality Control & Safety)– कंक्रीट एवं स्टील परीक्षण- निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियम

BTSC Work Inspector Syllabus in Hindi – सर्वेयर

विषयटॉपिक्स
सर्वेक्षण के सिद्धांत (Principles of Surveying)रैखिक, कोणीय, समतल सर्वेक्षण की अवधारणा
सर्वेक्षण यंत्र (Surveying Instruments)– चेन, टेप, कम्पास, लेवल, थियोडोलाइट, EDM, टोटल स्टेशन
लेवलिंग (Levelling)– बेंचमार्क, रिड्यूस्ड लेवल (R.L.), कॉन्टूरिंग
त्रुटियाँ और सुधार (Errors & Adjustments)सर्वेक्षण में त्रुटियाँ, उनके प्रकार और सुधार की विधियाँ
ट्रावर्स सर्वे एवं त्रिकोणमिति सर्वे (Traverse & – ट्रावर्स सर्वे के सिद्धांत एवं उपयोग
ट्रावर्स सर्वे एवं त्रिकोणमिति सर्वे (Traverse & क्षेत्रफल और आयतन का निर्धारण- नक्शा तैयार करना और स्केल परिवर्तन
आधुनिक सर्वेक्षण तकनीक (Modern Survey Techniques)GPS, GIS, Total Station, Digital Mapping

BTSC Work Inspector Syllabus in Hindi – प्लम्बर

विषयटॉपिक्स
प्लंबिंग उपकरण और औज़ार (Plumbing Tools & Equipment)पाइप कटर, रिंच, थ्रेडिंग मशीन, पाइप बेंडर
पाइप और फिटिंग्स (Types of Pipes & Fittings)PVC, CPVC, GI, Cast Iron, Copper Pipes- एल्बो, टी, वाल्व, यूनियन, सॉकेट
जल आपूर्ति प्रणाली (Water Supply System)जल स्रोत, पंप, टंकी, पाइपलाइन व्यवस्था
नाली एवं सीवेज प्रणाली (Drainage & Sanitation System)ट्रैप, वेंट पाइप, सेप्टिक टैंक, ढलान का निर्धारण
प्लंबिंग ड्राइंग एवं प्रतीक (Plumbing Drawing & Symbols)जल वितरण व निकासी लाइन के चित्र व प्रतीक
प्लंबिंग कार्य की जाँच (Testing & Maintenance)लीकेज टेस्टिंग, प्रेशर टेस्टिंग, रिपेयरिंग
सुरक्षा एवं सावधानियाँ (Safety Precautions)PPE, उपकरणों का सुरक्षित उपयोग
अनुमान एवं लागत (Estimating and Costing)पाइप, फिटिंग, श्रम का अनुमान
आधुनिक प्लम्बिंग तकनीक (Modern Plumbing Techniques)वर्षा जल संचयन,सोलर वाटर सिस्टम

BTSC Work Inspector Syllabus in Hindi – सामान्य ज्ञान

विषयटॉपिक्स
भारतीय इतिहास (History of India)• प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत का इतिहास
• स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय आंदोलन
• महत्वपूर्ण क्रांतियाँ, नेता और आंदोलन
भारतीय भूगोल (Geography of India)• भारत की भौगोलिक संरचना
• नदियाँ, पर्वत, मिट्टी, कृषि, जलवायु
• बिहार का भूगोल — नदियाँ, खनिज, उद्योग, फसलें
भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity)• भारतीय संविधान, प्रस्तावना, मौलिक अधिकार
• केंद्र और राज्य सरकार की संरचना
• पंचायत राज, संसद, न्यायपालिका
अर्थशास्त्र (Economics)• भारत की अर्थव्यवस्था
• योजनाएँ, बजट, मुद्रा नीति, कर प्रणाली
• गरीबी, बेरोजगारी और विकास योजनाएँ
सामान्य विज्ञान (General Science)• भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान के सामान्य सिद्धांत
• दैनिक जीवन में विज्ञान का प्रयोग
बिहार विशेष (Bihar Special)• बिहार का इतिहास, संस्कृति, भाषा, लोकगीत
• प्रमुख त्योहार, नदी, उद्योग, जनसंख्या
समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs)• राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
• खेल, पुरस्कार, योजनाएँ, वैज्ञानिक उपलब्धियाँ

BTSC Work Inspector Syllabus in Hindi – गणित

  • संख्या पद्धति (Number System)
  • भिन्न, दशमलव और सरलिकरण
  • औसत
  • लाभ और हानि
  • प्रतिशत
  • अनुपात और समानुपात
  • समय, चाल और दूरी
  • समय और कार्य
  • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
  • क्षेत्रफल एवं आयतन
  • त्रिकोणमिति का परिचय
  • बीजगणित की मूल बातें
  • डाटा विश्लेषण (Data Interpretation)

BTSC Work Inspector Exam के लिए तैयारी टिप्स

  • सबसे पहले पूरे सिलेबस को ध्यान से पढ़ें और उसे छोटे-छोटे भागों में बाँटकर पढ़ाई की शुरुआत करें, ताकि हर टॉपिक को आसानी से कवर कर सकें।
  • टेक्निकल सब्जेक्ट को ड्रॉइंग को प्रैक्टिकल उदाहरणों के साथ समझें, इससे कॉन्सेप्ट जल्दी याद होते हैं।
  • आप अपनी ट्रेड के अलावा जो दो टेक्निकल सब्जेक्ट हैं उनपर ज्यादा फोकस करें, क्यूँकि यह पार्ट सबसे ज्यादा स्कोरिंग है, और आपके नॉलेज के हिसाब से थोड़ा नया भी।
  • अपने ट्रेड वाले विषय के सरे कांसेप्ट को अच्छे से क्लियर करें और बार – बार गहराई से रिवीजन करें।
  • Plumbing Drawing & Symbols को बार-बार देखें और प्रैक्टिस करें, क्योंकि एग्जाम में डायग्राम आधारित प्रश्न अधिक आते हैं।
  • रोज़ाना कम से कम 20–30 मिनट करेंट अफेयर्स पढ़ें, क्योंकि एग्जाम में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
  • सामान्य ज्ञान के लिए आप NCERT किताब पढ़ सकते हैं इससे काफी मदद मिलेगी।
  • गणित प्रैक्टिस आधारित विषय है इसलिए पहले कांसेप्ट को समझे और फिर बार बार रिवीजन करें।
  • शुरुआती दिनों में जब आपके कांसेप्ट समझ में आने लगे तो हर सप्ताह 1–2 मॉक टेस्ट जरूर दें—इससे टाइम मैनेजमेंट बढ़ता है और प्रश्नों को हल करने की गति में सुधार होता है।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें, इससे पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न के बारे में पता चलता है।
  • अपने हिसाब से छोटे-छोटे नोट्स बनाएं, ताकि रिवीजन तेज और आसान हो सके और एग्जाम से पहले पूरा सिलेबस दोहराया जा सके।
  • कठिन टॉपिक को वीडियो, चार्ट और उदाहरणों की मदद से समझें—विज़ुअल मैथड से याददाश्त लंबे समय तक बनी रहती है।
  • रोज़ाना 7 – 8 घंटे पढ़ाई जरूर करें। टाइम टेबल बनाएं और अपनी योग्यता के अनुसार विषयों को समय दें, इससे तैयारी बनाए रखना आसान होता है।

महत्वपूर्ण लिंक्स

BTSC Official WebsiteClick Here
Syllabus Addasyllabusadda.com

FAQ-

BTSC Work Inspector परीक्षा में कुल कितने प्रश्न प्रश्न पूछे जाएंगे?

BTSC Work Inspector परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिनमें 60 प्रश्न ITI Trades से और 40 प्रश्न सामान्य अध्ययन व गणित से पूछे जाएंगे।

Work Inspector के सिलेबस में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?

सिलेबस में Draughtsman Civil, Surveyor, Plumber, इसके साथ गणित (10वीं स्तर) और General Studies जैसे—इतिहास, भूगोल, पॉलिटी, अर्थशास्त्र, बिहार विशेष और करेंट अफेयर्स शामिल हैं।

क्या BTSC Work Inspector परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

हाँ, 2025 में जो भर्ती निकली है इसकी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

Leave a Comment