Delhi Police Head Constable awo tpo Syllabus in Hindi 2025 PDF

Delhi Police Head Constable awo tpo Syllabus in Hindi: अगर आप दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO / TPO) की तैयारी कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आप लोगो के लिए है। इस आर्टिकल में हमने Delhi Police Head Constable awo tpo Exam 2025 के सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया है।

Delhi Police Head Constable awo tpo की परीक्षा एसएससी (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) द्वारा कराई जाएगी। एसएससी ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये थे और साथ ही परीक्षा के लिए सिलेबस भी उपलोड किया था। इन पदों को प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और ट्रेड टेस्ट देना होता है। इस आर्टिकल में हमने परीक्षा का विषयवार सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के बारे में बताया है।

Delhi Police Head Constable AWO TPO Exam Pattern 2025

Delhi Police Head Constable (AWO/TPO) भर्ती में चयन प्रक्रिया चार चरणों में होती है। सभी उम्मीदवारों को नीचे दिए गए क्रम में परीक्षा देनी होती है।

चरणपरीक्षा का नामजिम्मेदार विभागअधिकतम अंक / प्रकृति
(i)कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)SSC100 अंक
(ii)शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (PE&MT)दिल्ली पुलिसQualifying
(iii)ट्रेड टेस्टदिल्ली पुलिसQualifying
(iv)कंप्यूटर टेस्ट (Typing + Basic Functions Test)दिल्ली पुलिसQualifying

Delhi Police Head Constable AWO TPO Syllabus Pattern 2025- लिखित (CBT) परीक्षा के लिए सिलेबस

यहाँ हम आपको बताएँगे की दिल्ली पुलिस AWO TPO की लिखित परीक्षा (CBT Exam Pattern) का सिलेबस क्या है, कौन – कौन से विषय शामिल हैं, और कौन से विषय से कितने नम्बर के प्रश्न पूछे जाते हैं।

  • Delhi Police Head Constable (AWO/TPO) की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें 100 प्रश्न होंगे और कुल 100 अंक होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
  • परीक्षा में 5 विषय शामिल हैं: General Awareness, General Science, Mathematics, Reasoning और Computer Fundamentals, जिसमें सबसे ज्यादा प्रश्न Science और Mathematics से होंगे।
  • प्रश्न पत्र का स्तर 12वीं (Intermediate) लेवल का होगा और परीक्षा Hindi & English दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी।
  • इस चरण में सिर्फ लिखित परीक्षा नहीं, बल्कि आगे Physical Test और Typing + Computer Skill Test भी पास करना जरूरी है।

नीचे टेबल में इसको विस्तार से बताया है।

भागविषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
Part-A सामान्य ज्ञान (General Awareness)2020
Part-Bसामान्य विज्ञान (General Science)2525
Part-Cगणित (Mathematics)2525
Part-Dतर्क क्षमता (Reasoning)2020
Part-EComputer Fundamentals (MS Word, MS Excel, Internet, Web Browser, Communication etc.)1010
कुल100100

Delhi Police Head Constable AWO TPO Syllabus 2025- विस्तृत सिलेबस

यहाँ हम परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों के सभी टॉपिक्स के बारे में विस्तार से बताएंगे। बता दें की यह जानकारी एसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन से ली गयी है। अगर आपको कुछ भी शंका होती है सिलेबस से रिलेटेड तो आप ऑफिसियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Delhi Police Head Constable AWO TPO Syllabus 2025 – सामान्य ज्ञान

टॉपिकसमझाने का तरीका (Explanation)
General Awarenessइस सेक्शन में उम्मीदवार की आस-पास की दुनिया और समाज से जुड़ी सामान्य जानकारी जांची जाएगी।
Current Affairsराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मौजूदा घटनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
Everyday Observationरोज़मर्रा की जिंदगी में देखने-सुनने वाली चीज़ों पर आधारित सामान्य ज्ञान के प्रश्न शामिल होंगे।
India & Neighbouring Countriesभारत और इसके पड़ोसी देशों के इतिहास, संस्कृति, भूगोल और राजनीति पर आधारित प्रश्न आएंगे।
Indian Economy & Polityभारतीय अर्थव्यवस्था, सरकार का ढांचा और सामान्य राजनीति से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
Indian Constitutionसंविधान की मूल संरचना, अधिकार, कर्तव्य और महत्वपूर्ण अनुच्छेदों से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।
Scientific Researchविज्ञान और शोध से जुड़ी बेसिक जानकारी पूछी जाएगी, लेकिन इसके लिए किसी विशेष विषय का गहरा अध्ययन जरूरी नहीं होगा।

Delhi Police Head Constable AWO TPO Syllabus 2025 – सामान्य विज्ञान

भौतिकी (Physics)

  • ऊष्मागतिकी (Thermodynamics)
  • यांत्रिकी (Mechanics)
  • गति के नियम (Newton’s Laws of Motion)
  • गुरुत्वाकर्षण (Gravity)
  • गति के प्रकार (Motion)
  • दाब (Pressure)
  • मापन की इकाइयाँ (Units of Measurement)
  • ध्वनि (Sound)
  • ऊष्मा और तापमान (Heat & Temperature)
  • बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स
  • चुंबकत्व (Magnetism)
  • ओहम का नियम (Ohm’s Law)
  • नंबर सिस्टम
  • फाइबर ऑप्टिक्स
  • संचार के तरीके (Modes of Communication)
  • आधुनिक संचार तकनीक से जुड़े प्रश्न

रसायन विज्ञान (Chemistry)

  • दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली रसायन शास्त्र की अवधारणाएँ (Chemistry in Everyday Life)।
  • आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले रसायन, प्रमुख उत्प्रेरक (Catalysts) और महत्वपूर्ण रासायनिक अभिक्रियाएँ।
  • रसायनों के वाणिज्यिक उपयोग, रासायनिक और भौतिक परिवर्तन (Chemical & Physical Changes)।
  • परिभाषा आधारित प्रश्न, अम्ल जैसे सल्फ्यूरिक एसिड, हाइड्रोक्लोरिक एसिड के उपयोग और गुण।
  • परमाणु संख्या, तत्वों के नाम और प्रतीक, इलेक्ट्रो-केमिस्ट्री से जुड़े बेसिक प्रश्न।

गणित (Mathematics)

  • संख्या पद्धति (Number System)
  • अनुपात और समानुपात (Ratio & Proportion)
  • प्रतिशत
  • औसत
  • सरल एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  • लाभ-हानि
  • छूट
  • समय-कार्य
  • समय-दूरी
  • ज्यामिति (Geometry)
  • क्षेत्रमिति (Mensuration)
  • त्रिकोणमिति (Trigonometry)
  • बीजगणित – (Equations, Surds, Indices, Graphs) से जुड़े कॉन्सेप्ट्स।
  • डेटा इंटरप्रिटेशन (Graphs, Charts, Tables) और Sequence & Series।
  • क्रमचय-संचय (Permutation & Combination) और
  • सरलीकरण (Simplification)

रीजनिंग (Reasoning Ability)

  • नॉन-वर्बल रीजनिंग (चित्र आधारित प्रश्न)।
  • एनालॉजी, अल्फ़ा-न्यूमेरिक सीरीज और नंबर सीरीज।
  • क्रिटिकल थिंकिंग और कोडिंग-डीकोडिंग।
  • तार्किक तर्क (Logical Reasoning), Input-Output और Blood Relation से जुड़े प्रश्न।
  • सिलोज़िज्म (Syllogism), टेबल बेस्ड लॉजिक और दिशा/रैंकिंग टेस्ट।
  • वेन डायग्राम, Seating Arrangement और कोडेड असमानताएँ (Coded Inequalities)।
  • डेटा सफ़िशिएंसी (Data Sufficiency) से जुड़े प्रश्न।

Computer Fundamentals & IT

  • कंप्यूटर का बेसिक परिचय
  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
  • ऑपरेटिंग सिस्टम (जैसे Windows, Linux आदि)
  • वर्ड प्रोसेसिंग (MS Word Basics)
  • स्प्रेडशीट फंडामेंटल्स (MS Excel)
  • प्रेज़ेंटेशन सॉफ्टवेयर (PowerPoint Basics)
  • डेटाबेस और डेटा हैंडलिंग
  • कंप्यूटर नेटवर्क्स और उनके प्रकार
  • इंटरनेट, WWW और इसके उपयोग
  • ईमेल और डिजिटल कम्युनिकेशन
  • कंप्यूटर फाइल्स और फाइल मैनेजमेंट
  • साइबर सिक्योरिटी और डेटा प्रोटेक्शन
  • हाई-रिज़ॉल्यूशन डेटा सिस्टम्स
  • मल्टीमीडिया सिस्टम्स
  • ई-बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट्स और ई-गवर्नेंस
  • वेब ब्राउज़र, सर्च इंजन और ऑनलाईन टूल्स
  • कंप्यूटर और ICT से जुड़े बेसिक टर्म्स
  • प्रोग्रामिंग कॉन्सेप्ट्स का परिचय
  • इंटरनेट प्रोटोकॉल्स और नेटवर्क टेक्नोलॉजी
  • नई तकनीकें: क्लाउड कम्प्यूटिंग, AI, और IoT का बेसिक ज्ञान

कंप्यूटर फंडामेंटल्स और आईटी

  • MS Word / Word Processing Basics
    दस्तावेज़ खोलना-बंद करना, टेक्स्ट लिखना, एडिट करना, फॉर्मेटिंग, पेज सेटअप, स्टाइल्स और प्रेज़ेंटेशन।
  • MS Excel
    स्प्रेडशीट के मूल तत्व, सेल एडिटिंग, फंक्शन और फॉर्मूला, टेबल और डेटा प्रेज़ेंटेशन।
  • Communication (ईमेल और डिजिटल कम्युनिकेशन)
    ईमेल भेजना/प्राप्त करना, अटैचमेंट, इनबॉक्स प्रबंधन और कम्युनिकेशन की बेसिक समझ।
  • Internet, WWW और Web Browsers
    इंटरनेट सेवाएँ, URL, HTTP, FTP, वेबसाइट, ब्लॉग, सर्च इंजन, ब्राउज़र, चैट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ई-बैंकिंग जैसी तकनीकें।

Physical Endurance Test (PET) – शारीरिक दक्षता परीक्षा

लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। नीचे टेबल में कैटेगरी वाइस क्वालिफिकेशन दिया गया है।

नोट:

  • दौड़, लंबी कूद और ऊँची कूद में फेल होने पर कोई अपील स्वीकार नहीं होगी।
  • दौड़ में पास होने वाले उम्मीदवारों को लॉन्ग जंप → फिर हाई जंप देने का मौका मिलेगा।
  • लंबी कूद और ऊँची कूद के लिए 3 मौके दिए जाएंगे।

A) पुरुष उम्मीदवार (Male Candidates)

आयु वर्गदौड़ (1600 मीटर)लंबी कूदऊँची कूद
30 वर्ष तक07 मिनट12½ फीट (12’6″)3½ फीट (3’6″)
30 से 40 वर्ष08 मिनट11½ फीट (11’6″)3¼ फीट (3’3″)
40 वर्ष से अधिक09 मिनट10½ फीट (10’6″)3 फीट

B) महिला उम्मीदवार (Female Candidates)

आयु वर्गदौड़ (800 मीटर)लंबी कूदऊँची कूद
30 वर्ष तक05 मिनट9 फीट (9′)3 फीट (3′)
30 से 40 वर्ष06 मिनट8 फीट (8′)2½ फीट (2’6″)
40 वर्ष से अधिक07 मिनट7 फीट (7′)2¼ फीट (2’3″)

Physical Measurement Test (PMT)– फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट

यह टेस्ट केवल उन्हीं उम्मीदवारों का लिया जाएगा जो PET (Endurance Test) पास करेंगे।

A) पुरुष उम्मीदवार (Male Candidates)

मापदंडआवश्यक मापछूट (Relaxation)
ऊँचाई (Height)170 सेमी5 सेमी की छूट उन उम्मीदवारों के लिए जो पहाड़ी क्षेत्रों से हैं या दिल्ली पुलिस कर्मियों के बेटे हैं
छाती (Chest)81 सेमी (बिना फुलाए) – 85 सेमी (फुलाने पर, कम से कम 4 सेमी विस्तार जरूरी)5 सेमी की छूट पहाड़ी क्षेत्रों के उम्मीदवारों और दिल्ली पुलिस कर्मियों के बेटों को

B) महिला उम्मीदवार (Female Candidates)

मापदंडआवश्यक मापछूट (Relaxation)
ऊँचाई (Height)157 सेमी5 सेमी की छूट पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं और दिल्ली पुलिस कर्मियों की बेटियों को

Trade Test (Qualifying)

यह टेस्ट सिर्फ क्वालिफाई करने के लिए होता है, इसमें पास/फेल तय होगा, लेकिन मार्क्स मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।

  • जो उम्मीदवार Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT) पास करेंगे, सिर्फ वही Trade Test के लिए बुलाए जाएंगे।
  • Trade Test ज़रूरी है और इसे पास किए बिना उम्मीदवार Computer Operation Test में शामिल नहीं हो सकते।
  • Trade Test में Reading और Dictation Test लिया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार की संदेश लिखने और समझने की क्षमता जांची जाएगी।
  • Dictation हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी, और इसे ग्रुप में लिया जाएगा।
  • अगर किसी उम्मीदवार की Dictation में 50% से ज्यादा गलतियाँ होंगी, तो उसे डिसक्वालिफाई कर दिया जाएगा।
  • पढ़ने वाले हिस्से में उम्मीदवार को दी गई passage को हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ना होगा, और यह वीडियो रिकॉर्ड किया जाएगा।
  • अगर किसी उम्मीदवार को Trade Test के बारे में कोई आपत्ति या अपील करनी हो, तो एक Appellate Board इसे देखेगा।

Computer Test – कंप्यूटर ऑपरेशन दक्षता परीक्षा (Qualifying)

जो उम्मीदवार Trade Test (Reading & Dictation) पास करेंगे, उन्हीं को Computer Operation Proficiency Test देना होगा। यह टेस्ट सिर्फ क्वालिफाई करने के लिए होता है, इसमें पास/फेल तय होगा, लेकिन मार्क्स मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। इस टेस्ट में दो पार्ट होंगे-

(i) Typing Test (English): इसमें 15 मिनट में 1000 key depressions (यानी लगभग 35-40 शब्द प्रति मिनट) लिखने होंगे।

(ii) Basic Computer Skills Test: इसमें मुख्य रूप से कंप्यूटर ऑन/ऑफ करना, MS Office का उपयोग, टेक्स्ट टाइप करके save करना और उसमें बदलाव करना, Paragraph Setting और Numbering करना, Printing आदि, सामान्य कंप्यूटर कार्य आदि कार्य करने होंगे।

(i) English Word Processing Speed Test (अंग्रेज़ी टाइपिंग स्पीड टेस्ट)

  • इस टेस्ट में आपको 15 मिनट मिलेंगे
  • आपको कंप्यूटर पर एक दिया हुआ English Passage (लगभग 200 words) टाइप करना होगा।
  • इस दौरान आपकी typing speed और accuracy चेक की जाएगी।
  • टाइपिंग स्पीड का माप 1000 key depression / 15 minutes के आधार पर होगा।
    मतलब, आपको 15 मिनट में लगभग 200 शब्द सही तरीके से टाइप करने होंगे।

Procedure for Evaluation (मूल्यांकन प्रक्रिया)

पॉइंटविवरण
समय15 मिनट
मूल्यांकन फॉर्मूलाTotal Strokes ÷ 5 = Words
लक्ष्य200 Words / 15 Minutes
गलतियाँ1 गलती = 1 शब्द की कटौती

Mistakes (गलतियों) के आधार

निम्न गलतियों पर शब्द काटे जाएंगे:

  • शब्द छोड़ देना (Omission)
  • गलत शब्द/अक्षर टाइप करना (Substitution)
  • विराम चिह्न जोड़ने/गलत लगाने पर (Punctuation Mistake)
  • Capital-Letter का Small में या उल्टा गलत उपयोग
  • शब्दों के बीच अधिक gap या Paragraph न बनाना

नोट: अगर 25 या उससे ज्यादा गलतियाँ हुईं तो Candidate Disqualified (अयोग्य) माना जायेगा।

(ii) Basic Computer Functions Test (बेसिक कंप्यूटर फंक्शन टेस्ट)

MS Word (Time: 5 Minutes)

इसमें मुख्य रूप से कंप्यूटर ऑन/ऑफ करना, MS Office का उपयोग, टेक्स्ट टाइप करके save करना और उसमें बदलाव करना, Paragraph Setting और Numbering करना, Printing आदि, सामान्य कंप्यूटर कार्य आदिकार्य करने होंगे।

SoftwareTimeFormatting Features
(काम जो करने होंगे)
MS Word5 MinutesText को underline करना,
अलग-अलग font का उपयोग,
Paragraph numbering लगाना,
Text को bold करना,
अलग font size इस्तेमाल करना,
Page numbering,
Table बनाना या insert करना,
Bullets/Numbering लगाना,
Uppercase/lowercase बदलना (Change case),
Paragraph सेट करना (alignment/spacing),
MS PowerPoint5 MinutesText Box का उपयोग,
Chart insert करना,
WordArt जोड़ना,
Slide background बदलना,
Slide design,
Clipart insert करना,
Slide numbering,
Picture जोड़ना,
Bullet/numbering,
Text alignment,
MS Excel5 MinutesMerge Cells,
Text को center करना,
Center align as text,
Shapes insert करना,
Font size बदलना,
Font style,
Font colour,
Text bold करना,
Underline करना,
Italic करना,

मार्किंग कैसे होगी?

  • हर formatting feature पर 0.5 मार्क्स मिलेंगे।
  • एक टेस्ट में कुल 10 फीचर होंगे ⇒ 5 मार्क्स
  • पास होने के लिए हर test में कम से कम 3 marks लाने ज़रूरी हैं।
  • अगर candidate formatting को ठीक उस format के हिसाब से करेगा जो दिया गया specimen है, तभी मार्क्स मिलेंगे।
  • अगर सही formatting नहीं हुई तो मार्क्स नहीं मिलेंगे।

Delhi Police Head Constable (AWO/TPO) Selection Process – चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन नीचे दी हुई प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है।

  • लिखित परीक्षा: सबसे पहले उम्मीदवारों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा (कम्प्यूटर आधारित परीक्षा) होती है। जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षण (PE&MT): CBT पास करने के बाद उम्मीदवारों की ऊँचाई, छाती और शारीरिक क्षमता की जाँच की जाती है।
  • ट्रेड टेस्ट (डिक्टेशन + रीडिंग टेस्ट): इसमें उम्मीदवार की संदेशों को पढ़ने-लिखने और समझ कर लिखने की क्षमता जांची जाती है। (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में)
  • कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT): इसमें MS Office (MS Word, Excel, PowerPoint), कंप्यूटर बेसिक ऑपरेशन और फॉर्मेटिंग स्किल्स की टेस्टिंग होती है।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट: सभी चरण पास करने के बाद दस्तावेजों की जांच और मेडिकल फिटनेस टेस्ट किया जाता है।

महत्वपूर्ण लिंक्स

SSC Official WebsiteClick Here
Delhi Police Official WebsiteClick Here
Syllabus Addasyllabusadda.com

Delhi Police Head Constable (AWO/TPO) लिखित परीक्षा का सिलेबस क्या है?

लिखित परीक्षा में मुख्य रूप से पाँच विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें General Awareness, General Science, Mathematics, Reasoning Ability और Computer Fundamentals शामिल हैं। सभी प्रश्न Objective (MCQ) प्रकार के होते हैं और इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।

दिल्ली पुलिस AWO/TPO पोस्ट के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया में CBT परीक्षा, शारीरिक परीक्षण (PE&MT), ट्रेड टेस्ट (Reading & Dictation), कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।

कंप्यूटर टेस्ट में क्या-क्या पूछा जाता है?

कंप्यूटर टेस्ट में English Typing Test (1000 key-depressions in 15 min), MS Word, MS Excel और MS PowerPoint से जुड़े formatting tasks पूछे जाते हैं।

दिल्ली पुलिस AWO/TPO के लिए शारीरिक मानक (Height/Chest) क्या है?

पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 170 cm और महिलाओं के लिए 157 cm है। हिल एरिया के उम्मीदवारों को 5 cm की छूट मिलती है। पुरुषों के लिए न्यूनतम छाती 81–85 cm (4 cm expansion) आवश्यक है।पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 170 cm और महिलाओं के लिए 157 cm है। हिल एरिया के उम्मीदवारों को 5 cm की छूट मिलती है। पुरुषों के लिए न्यूनतम छाती 81–85 cm (4 cm expansion) आवश्यक है।

Leave a Comment