DTU Non Teaching Recruitment 2025 Syllabus in Hindi: इस आर्टिकल में हमने DTU Non Teaching ग्रुप C भर्ती 2025 का सिलेबस, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी है। आप यहाँ से सिलेबस पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Notification: दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने नॉन टीचिंग ग्रुप C भर्ती 2025 (DTU Non Teaching Group C Recruitment 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार कुल 66 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA) के 50 पद और ऑफिस असिस्टेंट (OA) / डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 16 पद शामिल हैं। कोई भी एलिजिबल उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 नवम्बर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 है। अधिक जानकारी के लिए आप DTU की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
DTU नॉन-टीचिंग ग्रुप C भर्ती 2025 का सिलेबस मुख्य रूप से चार विषयों पर आधारित है- सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धि एवं तर्क क्षमता, अंकगणितीय एवं संख्यात्मक योग्यता, अंग्रजी भाषा एवं समझ। इस आर्टिकल में हमने इन सभी विषयों के सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स को विस्तार से बताया है, जो ऑफिसियल जानकारी में बताया गया है। यहाँ हमने परीक्षा पैटर्न, पात्रता, चयन प्रक्रिया की भी पूरी जानकारी दी है। अगर आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। नीचे आपको PDF Download लिंक भी दिया है जिसे आप मात्र एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।
DTU Non Teaching Recruitment 2025 – ओवरव्यू
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संस्थान का नाम | दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (Delhi Technological University) |
| भर्ती का नाम | DTU Non Teaching Ministerial Group C Recruitment 2025 |
| पदों के नाम | जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA), और ऑफिस असिस्टेंट (OA) / डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) |
| कुल पदों की संख्या | 66 पद |
| वर्गवार पद वितरण | UR – 28, OBC – 17, SC – 9, ST – 4, EWS – 6, PwBD – 2 |
| पद श्रेणी | ग्रुप C (Non-Teaching Ministerial Posts) |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 10 नवम्बर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 नवम्बर 2025 |
| परीक्षा प्रकार | ऑब्जेक्टिव टाइप (CBT Based) – One Tier Only |
| कुल प्रश्न / कुल अंक | 200 प्रश्न / 200 अंक |
| परीक्षा अवधि | 2 घंटे |
| सिलेबस विषय | सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धि एवं तर्क क्षमता, अंकगणितीय एवं संख्यात्मक योग्यता, अंग्रजी भाषा एवं समझ |
| कौशल परीक्षा (Skill Test) | केवल क्वालिफाइंग नेचर की होगी |
DTU Non Teaching Recruitment 2025 Exam Pattern- परीक्षा पैटर्न
| विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक |
| सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धि एवं तर्क क्षमता, अंकगणितीय एवं संख्यात्मक योग्यता, अंग्रजी भाषा एवं समझ, | 200 | 200 |
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA), ऑफिस असिस्टेंट (OA) / डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)पदों के लिए केवल एक ही पेपर होगा। यह एक computer Based Test (CBT)परीक्षा होगी जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) प्रश्न पूछे जाएँगे। उम्मीदवार को परीक्षा के लिए केवल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
DTU Non Teaching Recruitment 2025 Syllabus- सिलेबस
DTU Non Teaching group C भर्ती का पूरा सिलेबस विस्तार से दिया गया है।
सामान्य ज्ञान
- इतिहास, राजनीति एवं संविधान
- राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं
- खेल कला और संस्कृति
- भूगोल एवं अर्थशास्त्र
- राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय संगठन एवं संस्थान
- दैनिक विज्ञानं एवं वैज्ञानिक अनुसंधान
- उच्च शिक्षा प्रणाली (UGC और AICTE नियम)
- सामान्य वित्तीय नियम
- सामान्य कार्यालय प्रक्रियाएँ
- मौलिक नियम एवं सेवा नियम
सामान्य बुद्धि एवं तर्क शक्ति
- मौखिक एवं अमौखिक तर्क
- समानताएँ और भिन्नताएँ
- समस्या समाधान
- स्थानिक संकल्पना
- विश्लेषण, निर्णय और निर्णय लेने की क्षमता
- निरिक्षण एवं सम्बन्ध
- दृष्टि स्मृति एवं भेदभाव क्षमता
- संकल्पनाएँ
- अंकगणितीय तर्क
- अंकगणितीय श्रृंखला
- मौखिक और चित्र वर्गीकरण
अंकगणितीय एवं संख्यात्मक योग्यता
- सरलीकरण
- देता व्यख्या
- दशमलव एवं भिन्न
- LCM और HCF
- अनुपात एवं समानुपात
- औसत
- लाभ हानि
- प्रतिशत
- छूट
- समय और कार्य
- समय और दूरी
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
- क्षेत्रफल एवं मापन
- तालिकाएं और ग्राफ
अंग्रेजी भाषा एवं समझ
- Comprehension
- Vocabulary
- Sentence structure
- Grammar
- Antonyms
- Synonyms
- Usage of words
DTU Non Teaching Recruitment 2025- स्किल टेस्ट
वे उम्मीदवार जिन्होंने लिखित परीक्षा (CBT) में यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त किए होंगे, केवल उन्हें की स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। स्किल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर की होगी, यानि इसमें प्राप्त अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। परन्तु इसे पास करना जरूरी है।
DTU Non Teaching Recruitment 2025- चयन प्रक्रिया
DTU नॉन टीचिंग ग्रुप C भर्ती में सभी पदों पर चयन नीचे दिए गए चरणों के आधार पर होगा।
- लिखित परीक्षा (Online CBT Exam)
- स्किल टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
| DTU Official Website | dtu.ac.in |
| Syllabus Adda | syllabusadda.com |
DTU नॉन टीचिंग रिक्रूटमेंट 2025 क्या है?
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) द्वारा निकाली गई यह भर्ती गैर-शिक्षण (Non-Teaching) ग्रुप C पदों के लिए है। इसके तहत Junior Office Assistant (JOA) और Office Assistant / Data Entry Operator (DEO) जैसे प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी।
DTU Non Teaching Recruitment 2025 के लिए कितनी वैकेंसी हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 66 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें 55 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA), और 16 पद ऑफिस असिस्टेंट (OA) / डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के हैं।
DTU Non Teaching ग्रुप C भर्ती परीक्षा का सिलेबस क्या है?
इस परीक्षा में चार मुख्य विषय शामिल हैं —
सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धि एवं तर्क शक्ति, अंकगणितीय एवं संख्यात्मक योग्यता, और अंग्रेज़ी भाषा एवं समझ।
DTU Non Teaching परीक्षा का पैटर्न क्या है?
परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होगी, जिसमें कुल 200 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न 1 नंबर के होंगे यानि कुल 200 अंको की परीक्षा होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
DTU Non Teaching भर्ती में Skill Test कैसे होगा?
लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को ही Skill Test के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की होगी, यानी इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे, परंतु इसे पास करना अनिवार्य होगा।
DTU Non Teaching Recruitment 2025 के लिए आवेदन तिथियाँ क्या हैं?
ऑनलाइन आवेदन 10 नवम्बर 2025 से शुरू होकर 30 नवम्बर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।