IB MTS Syllabus in Hindi 2025: जानें IB MTS परीक्षा 2025 का पूरा टॉपिक वाइज सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और चयन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी। दिए गए लिंक से IB MTS Syllabus PDF डाउनलोड करे सकते हैं।
Notification: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने मल्टी – टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 365 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। योग्य उम्मीदवार 22 नवम्बर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2025 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वह आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, वेतनमान और चयन प्रक्रिया जैसी सभी जरूरी जानकारी जरूर जान लें।
अगर आप IB MTS Exam 2025 की तैयारी कर रहे हैं या करना चाहते है तो इसके सिलेबस को अच्छे से पड़ना और उसे समझना बहुत जरूरी है। इसकी परीक्षा 2 चरणों में होती, जिसमें पहली परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की और दूसरी परीक्षा डिस्क्रिप्टिव टाइप की होती है। इस आर्टिकल में हमने दोनों पेपरों में पूछे जाने वाले विषयों का पूरा टॉपिक वैसे सिलेबस हिंदी में दिया है। इसके अलावां इसके परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और चयन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दी है। नीचे आपको IB MTS Syllabus PDF 2025 download लिंक भी दिया है।
IB MTS Exam Pattern 2025- परीक्षा पैटर्न
Tear-1 (ऑनलाइन परीक्षा – Objective MCQs)
| सेक्शन | कुल प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| जनरल अवेयरनेस (General Awareness) | 40 | 40 |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative Aptitude) | 20 | 20 |
| न्यूमेरिकल / एनालिटिकल / लॉजिकल एबिलिटी एंड रीजनिंग | 20 | 20 |
| इंग्लिश लैंग्वेज (English Language) | 20 | 20 |
- Tear 1 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।
- परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी, और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQs) होंगे।
- इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा
- Tier-1 का कुल समय 1 घंटा (60 मिनट) निर्धारित है
- परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 (1/4) अंक काटे जाएंगे।
Tear-2 (Descriptive Test – English Language & Comprehension)
Tier-II परीक्षा एक वर्णनात्मक (Descriptive) टेस्ट होता है, जिसका उद्देश्य उम्मीदवार की English Language, उसकी Vocabulary, Grammar, और Comprehension Ability को परखना है। इसमें उम्मीदवार को लगभग 150 शब्दों का एक पैराग्राफ लिखना होता है और बेसिक अंग्रेज़ी भाषा से जुड़े प्रश्नों को हल करना होता है। इस परीक्षा में कुल 50 अंक होते हैं और समय 1 घंटा दिया जाता है। यह परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की होगी। यानि इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे इसे केवल पास करना जरूरी है। इस परीक्षा में शामिल विषय इस प्रकार हैं-
- बेसिक इंग्लिश लैंग्वेज (Basics of English Language)
- वोकैबुलरी (Vocabulary)
- ग्रामर (Correct Grammar)
- वाक्य संरचना (Sentence Structure)
- समानार्थी और विलोम शब्द (Synonyms & Antonyms)
- Correct Usage
- Comprehension
IB MTS Syllabus in Hindi 2025 – विषयवार सिलेबस
अगर आप इंटेलिजेंस ब्यूरो MTS परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इसका पूरा और अपडेटेड सिलेबस जानना बेहद जरूरी है। यहाँ आपको Tier-I और Tier-II दोनों परीक्षाओं का विस्तृत सिलेबस सरल हिंदी में दिया गया है, ताकि आप अपनी तैयारी मजबूत और सही दिशा में कर सकें। पूरा सिलेबस नीचे विस्तार से दिया गया है।
IB MTS Syllabus 2025- Tear 1
IB MTS Syllabus 2025 – Tier 1: इस परीक्षा में उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, गणितीय क्षमता, तार्किक विश्लेषण और अंग्रेज़ी भाषा की समझ को परखा जाता है। यह परीक्षा पूरी तरह MCQ आधारित होती है और कुल 4 सेक्शन शामिल होते हैं। नीचे Tier-1 का पूरा सिलेबस विस्तार से दिया गया है।
जनरल अवेयरनेस (General Awareness)
- सामान्य विषय
- सामान्य ज्ञान
- पुस्तकें और उनके लेखक
- प्रसिद्ध व्यक्ति
- इमारतें, आविष्कार और खोजें
- विश्व के प्रथम, सबसे बड़ा, सबसे लंबा आदि
- कैलेंडर, भाषाएँ
- देश, संगीत
- पर्यावरण, विश्व से जुड़े सांख्यिकीय डेटा
- मुद्राएँ, धर्म (IB सुरक्षा सहायक सिलेबस में शामिल विषय)
- फैशन, पुरस्कार और सम्मान
- नृत्य, अभयारण्य
- आपदाएँ, विश्व संगठन
- प्रसिद्ध स्थान, व्यापार जागरूकता
- ब्रह्माण्ड, पृथ्वी
- सामान्य अध्ययन: सौर मंडल
- प्रदूषण
- पर्यावरण
- सामान्य भूगोल
- सामान्य इतिहास, भारतीय राजनीति (Polity) की अवधारणाएँ
- सामान्य राजनीति (Polity)
- सामान्य आर्थिक अध्ययन
- सामान्य कंप्यूटर ज्ञान
- सामान्य विज्ञान (IB सुरक्षा एक्जीक्यूटिव सिलेबस के अनुसार)
- खेल और मनोरंजन
- करंट अफेयर्स
- वर्तमान घटनाएँ (समयावधि के अनुसार, राष्ट्रीय)
- वर्तमान घटनाएँ (विषयवार, अंतरराष्ट्रीय)
- व्यक्ति, स्थान, पुरस्कार, लेखक
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- खेल
- व्यापार जागरूकता
- विविध (Miscellaneous)
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative Aptitude)
- अंकगणित (नंबर थ्योरी)
- प्रारंभिक गणित (Elementary Mathematics)
- वर्गमूल (Square Roots)
- संख्या पद्धति (Number System)
- भिन्न और दशमलव (Fractions and Decimals)
- घनमूल (Cube Roots)
- H.C.F. और L.C.M.
- सरलीकरण (Simplification)
- चलन (Variation)
- चेन रूल (Chain Rule)
- औसत (Average)
- अनुपात और समानुपात (Ratio and Proportion)
- लघुगणक (Logarithms)
- आयु से संबंधित प्रश्न (Problems on Ages)
- अंकगणित के अतिरिक्त विषय (Additional Topics in Arithmetic)
- नाव और धारा (Boat and Streams)
- घड़ियाँ और कैलेंडर (Clocks and Calendars)
- घड़ियाँ (Clocks)
- मिश्रण और मिश्रधातु (Mixture and Allegation)
- कैलेंडर (Calendars)
- पाइप और टंकी (Pipes and Cisterns)
- दौड़ और खेल (Races and Games)
- एकरूप विधि (Unitary Method)
- ट्रेनों से संबंधित प्रश्न (Problems on Trains)
- समय और दूरी (Time and Distance)
- कार्य और मजदूरी (Work and Wages)
- समय और कार्य (Time and Work)
- व्यावसायिक गणित (Commercial Maths)
- ब्याज (Interest)
- साधारण ब्याज (Simple Interest)
- चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest)
- प्रतिशत (Percentage)
- भागीदारी (Partnership) — IB Executive Syllabus में भी शामिल
- लाभ और हानि (Profit and Loss)
- छूट (Discounts)
- क्षेत्रमिति – क्षेत्रफल और आयतन (Mensuration: Areas and Volumes)
- समतल आकृतियों का क्षेत्रफल और परिमाप (Area and Perimeter of Plane Figures)
- ठोस आकृतियों का पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन (Volume and Surface Area of Solids)
न्यूमेरिकल / एनालिटिकल / लॉजिकल एबिलिटी एंड रीजनिंग
- वर्बल टेस्ट
- रीजनिंग टेस्ट
- विश्लेषणात्मक तर्क
- दिशा एवं दूरी टेस्ट
- रैखिक व्यवस्था टेस्ट
- जटिल व्यवस्था टेस्ट
- सादृश्य (Analogy) टेस्ट
- कोडिंग-डिकोडिंग टेस्ट
- वर्गीकरण (Odd Man Out) टेस्ट
- श्रृंखला (Series) टेस्ट
- रक्त संबंध (Blood Relation) टेस्ट
- प्रतीक एवं संकेत (Symbols & Notations)
- अल्फाबेट टेस्ट
- डेटा पर्याप्तता (Data Sufficiency) टेस्ट
- डेटा इंटरप्रिटेशन टेस्ट
- तर्क (Logic) टेस्ट
- सिलोसिज़्म
- कथन और मान्यताएँ (Statements & Assumptions)
- कथन और तर्क (Statements & Arguments)
- कथन और निष्कर्ष (Statements & Conclusions)
- कथन और क्रिया (Statements & Action)
- नॉन-वर्बल टेस्ट
- सममिति आधारित प्रश्न (Problems Based on Symmetry)
- दृश्य क्षमता आधारित प्रश्न (Problems Based on Visual Ability)
- वर्गीकरण (नॉन-वर्बल)
- श्रृंखला (नॉन-वर्बल)
- सादृश्य (नॉन-वर्बल)
इंग्लिश लैंग्वेज (English Language)
- English Vocabulary
- Antonyms
- Analogies
- Synonyms
- Idioms and Phrases
- Spelling Mistakes
- English Proficiency
- Sentence Formation
- One Word Substitution
- Sentence Improvement
- Sentence Completion
- Rearrangement of Sentences in a Paragraph
- Sentence Reconstruction
- Rearrangement of Words in a Sentence
- Fill in the Blanks
- Paragraph Formation
- Cloze Tests
- Paragraph Completion
- Spotting Errors
- English Usage Errors
- Inappropriate Usage of Words
- Common Errors
- Sentence Correction
- English Comprehension
IB MTS 2025- Selection Process
IB MTS के पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर की जाएगी।
IB MTS 2025 Exam Preperation Tips
- सिलेबस और पैटर्न अच्छी तरह समझें ताकि आपको पता रहे किस टॉपिक पर ज्यादा फोकस करना है।
- स्कोरिंग सब्जेक्ट और उन सब्जेक्ट पर अधिक फोकस करें जिनमें आपकी तैयारी अच्छी हो।
- पढाई के लिए टाइम टेबल सेट करें, डेली 8 – 10 घंटे पढ़ाई जरूर करें।
- अगर आप हिंदी मध्यम से पढ़ें हैं तो इंग्लिश को बेहतर करने के लिए एक्सट्रा टाइम निकालें।
- मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर नियमित हल करें ताकि स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बढ़ें।
- कमजोर टॉपिक्स को पहचानकर उन पर ज्यादा अभ्यास करें।
- रीविजन नियमित करते रहें—परीक्षा से पहले कम से कम 2–3 बार पूरा सिलेबस दोहराएँ।
- नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर सवाल हल करें, गलत अनुमान लगाने से बचें।
- हेल्दी रुटीन रखें, पर्याप्त नींद और आराम से मन शांत रहता है।
IB MTS Syllabus in Hindi 2025- Important Links
| IB Official Website | Click Here |
| Syllabus Adda | syllabusadda.com |
IB एमटीएस 2025 का सिलेबस क्या है?
IB MTS Exam 2025 का सिलेबस मुख्य रूप से चार विषयों पर आधारित है — जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज।
IB MTS Tier-1 में नेगेटिव मार्किंग होती है क्या?
हाँ, इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं।
IB MTS Tier-2 में क्या पूछा जाता है?
Tier-2 में अंग्रेज़ी भाषा से जुड़े Descriptive प्रश्न जैसे Grammar, Vocabulary, Comprehension और 150 शब्दों का Paragraph Writing पूछा जाता है। यह सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर का होता है।
IB MTS में चयन प्रक्रिया कितने चरणों में होती है?
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है—Tier-1 लिखित परीक्षा और Tier-2 Descriptive Test। अंतिम चयन दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।
IB एमटीएस का पेपर कितने नम्बरों का होता है।
IB MTS की परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है, जिसमें दो चरण शामिल होते हैं। पहला चरण Tier-1 लिखित परीक्षा है, जो 100 अंकों की होती है और इसमें चार अलग-अलग सेक्शन से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। दूसरा चरण Tier-2 Descriptive Test होता है, जो 50 अंकों का होता है और अंग्रेज़ी भाषा की समझ तथा लेखन कौशल को परखता है।