Jamadar Grade 2 syllabus in Hindi 2025 Pdf Download: जानें राजस्थान जमादार ग्रेड 2 परीक्षा का पूरा विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम हिंदी में। आप यहाँ से jamadar grade 2 syllabus pdf download कर सकते हैं।
अगर आप राजस्थान जमादार ग्रेड 2 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपको काफी हेल्प करने वाला है। इस आर्टिकल में हमने परीक्षा की तैयारी के लिए पूरा सिलेबस दिया है जो ऑफिसियल वेबसाइट से प्राप्त की गयी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने नोटिफिकेशन जारी कर योग्य उमीदवारो से ऑनलाइन आवेदन मागें हैं और साथ ही सिलेबस भी जारी किया है। इस नोटिफ़िकेशन के अनुसार जमादार ग्रेड 2 के कुल 72 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
जमादार ग्रेड 2 का पेपर कई विषयों पर आधारित होता है जिनमें -सामान्य ज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल।, इतिहास, कला एवं संस्कृति, दैनिक विज्ञान, गणित, समसामयिक मामले शामिल हैं। यह सभी विषय अधिकतर राजस्थान राज्य के सन्दर्भ में है। इसका पूरा डिटेल सिलेबस नीचे हमने डिटेल में बताया है। लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट भी देना होता है, जिसे हमने इस आर्टिकल में स्टेप वाइज बताया है। आप अपनी सुविधा के अनुसार इसका सिलेबस पीडीऍफ़ भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Jamadar Grade 2 Syllabus in Hindi 2025- परीक्षा पैटर्न
| विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक |
| सामान्य ज्ञान सामाजिक अध्ययन भूगोल इतिहास कला एवं संस्कृति | 50 | 50 |
| दैनिक विज्ञान | 20 | 20 |
| गणित | 15 | 15 |
| समसामयिक मामले | 15 | 15 |
- जमादार ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएँगे जो राजस्थान और सामान्य अध्ययन से जुड़े विषयों पर आधारित होंगे।
- परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होगी।
- इसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक है होगा यानि कुल 100 अंको का पेपर होगा।
- परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
- इसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 / 3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
Jamadar Grade 2 Syllabus in Hindi 2025
जमादार ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 2025 में पूछे जाने वाले सभी विषयों का डिटेल सिलेबस नीचे दिया गया है-
(1) सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन
इस विषय को लगभग पांच भागों में डिवाइड किया गया है। इसमें पूछे जाने वालेसं ज्यादातर प्रश्न राजस्थान राज्य से सम्बंधित होते हैं। नीचे इनका पूरा टॉपिक वाइज सिलेबस दिया गया है-
(क) राजस्थान का इतिहास
- प्रमुख सभ्यताएँ एवं प्रमुख पुरातात्विक स्थल
- 1857 की क्रांति, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन व राजस्थान का एकीकरण
- प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व
- प्रमुख राजवंश एवं प्रमुख शासक तथा उनकी उपलब्धियाँ
(ख) राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- प्रमुख धार्मिक पंथ एवं लोक देवी–देवता
- स्थापत्य एवं चित्रकला
- लोक: संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, अभिनय
- सामाजिक जीवन – वेशभूषा, आभूषण, मेले एवं त्यौहार, रीति–रिवाज
- कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्व
- भाषा, बोलियाँ एवं साहित्य
(ग) भारतीय राजनितिक व्यवस्था विशेषकर राजस्थान के सन्दर्भ में
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, जिला प्रशासन, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग, लोकायुक्त एवं जिला एवं राज्य स्तर के अन्य प्रशासनिक कार्यालय।
- भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देश्यिका), मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व एवं मौलिक कर्तव्य।
- स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज।
(घ) राजस्थान का भूगोल
- स्थान, विस्तार, प्रशासनिक एवं भौतिक संरचना, वन संसाधन।
- जनसंख्या – आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात, एवं संरचना।
- जलवायु, मृदा, अपवाह तंत्र, झीलें, प्रमुख फसलें, प्रमुख खनिज (विस्तार सहित)।
- पर्यटन स्थल एवं समावेश।
- वन्यजीव अभयारण्य, वन एवं वन्यजीव संरक्षण।
- आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन।
- खनिज संसाधन, ऊर्जा संसाधन।
(ङ) राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका।
- योजनाबद्ध विकास एवं अनावर्ती योजनाएँ।
- नवीनतम प्रमुख विकास योजनाएँ, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी।
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था – विशेषताएँ और संरचना।
- ग्रामीण एवं शहरी विकास की प्रमुख सरकारी योजनाओं का विवरण एवं राज्य सरकार की ग्रामीण विकास में भूमिका।
(2) दैनिक विज्ञान
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन।
- धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक।
- आणुविकता से संबंधित सामान्य शब्दावली।
- प्रकाश के नियम।
- पोषण एवं संतुलित आहार।
- प्रमुख मानव रोग, कारण एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन।
- मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र।
- पारिस्थितिकी तंत्र एवं जैव विविधता।
- सूचना प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर संबंधी ज्ञान।
(3) गणित
- समय, कार्य, दूरी एवं समय।
- लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य।
- औसत, लाभ–हानि, प्रतिशत, साधारण व्याज, चक्रवृद्धि व्याज, अनुपात–समानुपात।
- अंकों का प्रयोग द्वारा निरूपण (आयत, वर्ग, त्रिभुज, वृत्त क्षेत्र, रेखा खींचना, आदि)।
- साधारण त्रिकोणमिति।
(4) राष्ट्रीय एवं राजस्थान राज्य के समसामयिक मुद्दे
- राजनितिक
- आर्थिक
- सामाजिक
- सांस्कृतिक
- खेल कूद सम्बन्धी जानकारी
- विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी
- पारिस्थितिकी
- प्रदेश स्तर की प्रमुख घटनाएँ।
- कार्यक्रम एवं नीति
- चर्चित व्यक्ति
शारीरिक योग्यता एवं फिटनेस टेस्ट
RSSB जमादार ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा शारीरिक योग्यता एवं फिटनेस टेस्ट वह प्रक्रिया है जिसमें उम्मीदवार की शारीरिक ताकत, सहनशक्ति और फिटनेस को जांचा जाता है। इसमें दौड़, ऊँचाई, वजन और छाती माप जैसे बेसिक टेस्ट शामिल होते हैं। इस टेस्ट का मकसद यह देखने का होता है कि उम्मीदवार उस पद के लिए शारीरिक रूप से सक्षम है या नहीं और वह नौकरी की फिजिकल डिमांड को आसानी से संभाल पाएगा या नहीं। ये सभी टेस्ट की डिटेल नीचे दी गयी है।
(i) शारीरिक उपयुक्तता हेतु न्यूनतम मापदण्ड
a. सामान्य क्षेत्र के लिए शारीरिक मापदंड
| माप | पुरुष | महिला |
|---|---|---|
| ऊँचाई | 168 से.मी. | 152 से.मी. |
| सीना | 81 से.मी. (फुलाव न्यूनतम 5 से.मी.) | लागू नहीं |
| वजन | लागू नहीं | 47.5 कि.ग्रा. |
b. सहारिया और अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) के लिए शारीरिक मापदंड
| माप | पुरुष | महिला |
|---|---|---|
| ऊँचाई | 160 से.मी. | 145 से.मी. |
| सीना | 74 से.मी. (फुलाव न्यूनतम 5 से.मी.) | लागू नहीं |
| वजन | लागू नहीं | 43 कि.ग्रा. |
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की ऊँचाई एवं सीना का माप 5 से.मी. कम है।
विशेष जनजातियों (अभिराम, सहरिया, गूजर, कुम्भकार, लोधा, बंजारा, मेघवाल, सटीक आदि) के लिए अलग-अलग मामले में निर्धारित छूट दी जा सकती है। नीचे टेबल में कैटेगेरी वाइज डिटेल दी गयी है-
| माप | पुरुष | महिला |
|---|---|---|
| ऊँचाई | 160 से.मी. | 145 से.मी. |
| सीना | 79 से.मी. (फुलाव न्यूनतम 5 से.मी.) | लागू नहीं |
(ii) शारीरिक दक्षता परीक्षण
| श्रेणी | दूरी | समय |
|---|---|---|
| पुरुष | 10 कि.मी. | 60 मिनट |
| महिला | 5 कि.मी. | 35 मिनट |
| भूतपूर्व सैनिक | 5 कि.मी. | 30 मिनट |
| सहारिया / अनुसूचित क्षेत्र / SC/ST | 5 कि.मी. | 40 मिनट |
जो अभ्यर्थी ऊँचाई/सीना/वजन/दौड़ आदि मापदण्ड को पूरा नहीं कर पाएंगे वह पद के लिए अपात्र होंगे।
Rajasthan Jamadar Grade 2 Exam Preparation Tips- तैयारी टिप्स
- सबसे पहले दिए गए सिलेबस को ध्यान से पढ़ें और जो टॉपिक ज्यादा पूछा जाता है उनपे फोकस करें।
- रोजाना पढ़ाई के लिए स्टडी प्लान बनाएं। रोज़ाना कम से कम 5-6 घंटे पढ़ाई करें।
- राजस्थान GK पर विशेष फोकस रखें – इतिहास, भूगोल, संस्कृति और कला तथा करंट अफेयर्स से जुड़े टॉपिक्स सबसे ज़्यादा पूछे जाते हैं, इसलिए इन्हें बार-बार दोहराएँ।
- पढ़ाई करते समय इनका शार्ट नोट्स जरूर बनाएं ये पेपर के समय फ़ास्ट रिवीजन के लिए सबसे सही रहती है।
- 6 से 12 तक की NCERT किताबें पढ़ें और नोट्स बनाएं, ये बेसिक क्लियर करने के लिए सबसे अच्छी रहती है।
- ऑडियो बुक का इस्तेमाल करना – सफर में या खाली समय में राजस्थान GK, इतिहास, करंट अफेयर्स या जनरल साइंस की ऑडियो बुक्स सुनें, ये जल्दी रिवीजन करने में बहुत मदद करती हैं।
- सप्ताह में कम से कम 2–3 मॉक टेस्ट जरूर हल करें। इससे स्पीड और सटीकता दोनों अच्छी होती हैं। इससे आपको नेगेटिव मार्किंग से बचने का अंदाजा मिल जाता है।
- करंट अफेयर्स अपडेट रखें – पिछले 6–12 महीनों के करेंट अफेयर्स जरूर पढ़ें, खासकर राजस्थान से जुड़े विषय।
- गणित और रीजनिंग की रोज़ाना प्रैक्टिस करें – ये स्कोर बढ़ाने वाले सेक्शन होते हैं, इसलिए आसान से लेकर मध्यम स्तर तक के प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।
- स्वस्थ रूटीन बनाए रखें – नींद, हेल्थी डाइट और आराम का भी ध्यान रखें। अच्छे मानसिक स्वास्थ्य से याददाश्त और फोकस बेहतर रहता है।
| RSSB Official Website | Click Here |
| Syllabus Adda | Syllabusadda.com |
राजस्थान जमादार ग्रेड 2 का सिलेबस क्या है?
जमादार ग्रेड 2 परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, कला एवं संस्कृति, दैनिक विज्ञान, गणित, तथा समसामयिक घटनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। ये सभी विषय ज्यादातर राजस्थान राज्य के परिपेक्ष्य में हैं।
जमादार ग्रेड 2 की परीक्षा कितने नंबर की होती है?
RSSB द्वारा आयोजित जमादार ग्रैड 2 की परीक्षा कुल 100 नंबर की होती है, जिसमें कुल 100 MCQ प्रश्न पूछे जाते हैं।
क्या जमादार ग्रेड 2 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?
हाँ, जमादार ग्रेड 2 परीक्षा में नेगेटिस मार्किंग होती है। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 / 3 अंक काटे जाते हैं।
क्या जमादार ग्रेड 2 में राजस्थान से सम्बंधित जानकारी अधिक पूछी जाती है?
हाँ, राजस्थान का इतिहास, भूगोल, संस्कृति, कला, परंपरा और सामाजिक संरचना से संबंधित प्रश्नों का बड़ा हिस्सा पेपर में शामिल रहता है। इसलिए राजस्थान GK इस परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण सेक्शन है।
2025 में RSSB जमादार ग्रेड 2 के लिए कुल कितनी रिक्तियाँ हैं?
RSSB ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया जिसके अनुसार जमादार ग्रेड-2 के कुल 72 पदों पर भर्ती की जाएगी।