RITES Assistant Manager Syllabus in Hindi 2025 PDF

RITES Assistant Manager Syllabus 2025 in Hindi: जानें नवीनतम सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, विषयवार टॉपिक्स और तैयारी टिप्स। RITES Assistant Manager परीक्षा की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

RITES असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा का सिलेबस चार विषयों पर आधारित है – Quantitative Aptitude, Data Interpretation, Logical Reasoning और General Knowledge। चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू भी शामिल है, लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। अगर आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो नीचे दिए गए सिलेबस और चयन प्रक्रिया के बारे में ध्यान से पढ़ें, यह जानकारी आपके लिए बहुत हेल्पफुल होगी।

RITES Important Dates and Notification

RITES (Rail India Technical and Economic Service) भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित Mini-Ratna इंजीनियरिंग और कंसल्टेंसी कंपनी है, जो रेलवे, हाईवे, मेट्रो, एयरपोर्ट, अर्बन प्लानिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में विशेषज्ञ मानी जाती है। यह कंपनी भारत और विदेशों में हजारों सरकारी-प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी है, इसलिए RITES में नौकरी इंजीनियरिंग और टेक्निकल उम्मीदवारों के लिए एक शानदार करियर अवसर मानी जाती है।

RITES Assistant Manager भर्ती 2025

RITES Assistant Manager Recruitment 2025 की नवीनतम अधिसूचना जारी हो चुकी है, जिसमें विभिन्न इंजीनियरिंग/टेक्निकल डिसिप्लिन में 400 Assistant Manager पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा + इंटरव्यू शामिल है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है।

नीचे RITES Assistant Manager 2025 की महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates) दी गई हैं—

कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की शुरुआत26.11.2025
ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि25.12.2025
लिखित परीक्षा की तिथि11.01.2026

यदि आप RITES Assistant Manager परीक्षा 2025–26 में सफल होना चाहते हैं, तो सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझकर अपनी तैयारी शुरू करें। इस लेख में आपको पूरा सिलेबस हिंदी में विषय-वार और सरल भाषा में दिया गया है।

RITES Assistant Manager Syllabus in Hindi 2025

RITES Assistant Manager Syllabus – मात्रात्मक योग्यता

  • संख्या पद्धति (Number System)
  • अंकगणित (Arithmetic)
  • ज्यामिति (Geometry)
  • बीजगणित (Algebra)
  • श्रेणी (Series)
  • त्रिकोणमिति (Trigonometry)
  • द्विघात समीकरण (Quadratic Equations)
  • क्षेत्रमिति (Mensuration)
  • औसत (Average)
  • लाभ-हानि (Profit & Loss)
  • अनुपात एवं समानुपात (Ratio & Proportion)
  • कार्य एवं समय (Work & Time)
  • समय एवं दूरी (Time & Distance)
  • प्रायिकता (Probability)
  • साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज (Simple & Compound Interest)
  • क्रमचय-संचय (Permutation & Combination)
  • अन्य सामान्य गणितीय तर्क प्रश्न

RITES Assistant Manager Syllabus – डेटा इंटरप्रिटेशन

  • टेबल पर आधारित प्रश्न
  • ग्राफ पर आधारित प्रश्न
  • चार्ट्स पर आधारित प्रश्न
  • डेटा का विश्लेषण एवं व्याख्या
  • श्रृंखला और अन्य DI पैटर्न आधारित प्रश्न

RITES Assistant Manager Syllabus – तार्किक तर्क

  • समस्याओं को हल करने की क्षमता (Problem Solving)
  • तार्किक सोच (Logical Thinking)
  • दी गई जानकारी से निष्कर्ष निकालना
  • पजल्स (Puzzles)
  • सीटिंग अरेंजमेंट
  • असमानताएँ (Inequalities)
  • वेन डायग्राम
  • ब्लड रिलेशन
  • दिशा ज्ञान (Direction Sense)
  • क्रम व रैंकिंग (Order & Ranking)
  • वर्बल रीजनिंग
  • स्थानिक क्षमता (Spatial Ability)
  • पैटर्न पहचान (Pattern Recognition)
  • अन्य तर्क क्षमता आधारित प्रश्न

RITES Assistant Manager Syllabus – सामान्य ज्ञान / सामान्य जागरूकता

  • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
  • खेल, पुरस्कार व हाल की घटनाएँ
  • सामान्य ज्ञान (Static GK)
    • भारतीय इतिहास
    • भूगोल
    • राजनीति (Polity)
    • अर्थव्यवस्था व संस्कृति
    • सामान्य विज्ञान
    • विविध (Miscellaneous)

RITES Assistant Manager Exam Pattern 2025

  • RITES Assistant Manager परीक्षा 2025 में कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे, और सभी प्रश्न Objective Type (MCQ) होंगे।
  • हर प्रश्न 1 अंक का होगा, यानी कुल अंक 125।
  • परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे (150 मिनट) होगी।
  • इस परीक्षा में Negative Marking नहीं होगी, इसलिए उम्मीदवार प्रत्येक प्रश्न को बिना डर के हल कर सकते हैं।
सेक्शनप्रश्नों की संख्याअंक
Quantitative Aptitude (मात्रात्मक योग्यता)लगभग 35 प्रश्न35 अंक
Data Interpretation (डेटा इंटरप्रिटेशन)लगभग 35 प्रश्न35 अंक
Logical Reasoning (तार्किक तर्क)लगभग 35 प्रश्न35 अंक
General Knowledge / General Awareness
(सामान्य ज्ञान / बुनियादी जागरूकता)
लगभग 20 प्रश्न20 अंक
कुल (Total)125 प्रश्न 125 अंक

इंटरव्यू प्रक्रिया-

  • इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को 1:6 अनुपात में बुलाया जाएगा।
  • चयन में लिखित परीक्षा 60% और इंटरव्यू 40% का वेटेज होगा।
    • इंटरव्यू में: 30% टेक्निकल कौशल, 10% कम्युनिकेशन व पर्सनालिटी देखा जाता है।
  • इंटरव्यू क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम अंक:
    • UR/EWS – 60%,
    • SC/ST/OBC(NCL)/PWD – 50%।
  • प्रक्रिया (Test/Verification/Interview) RITES के क्षेत्रीय कार्यालयों में कराई जा सकती है।
  • उम्मीदवार पूरा इंटरव्यू हिंदी या अंग्रेज़ी, किसी भी भाषा में दे सकते हैं।

RITES Assistant Manager Selection Process –

RITES Assistant Manager की भर्ती प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में पूरी होगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के कुल प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

RITES Assistant Manager Preparation Tips 2025

  • सिलेबस को अच्छी तरह समझें: सबसे पहले पूरे सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को पढ़ें। यह तय करें कि किस विषय पर ज़्यादा फोकस करना है।
  • कंसेप्ट क्लियर करें: Quantitative Aptitude और Logical Reasoning में मजबूत पकड़ बनाने के लिए बेसिक फॉर्मूले और कॉन्सेप्ट अच्छी तरह समझें।
  • रोजाना DI का अभ्यास करें: Data Interpretation सेक्शन स्कोरिंग है, इसलिए रोजाना ग्राफ, चार्ट और टेबल से जुड़ी समस्याओं का अभ्यास करें।
  • करंट अफेयर्स अपडेट रखें: General Awareness में अच्छा स्कोर लाने के लिए रोज़ाना समाचार और महत्वपूर्ण घटनाओं को पढ़ें।
  • हर सप्ताह फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दें ताकि समय प्रबंधन और प्रश्न हल करने की गति बेहतर हो सके।
  • गलतियों का विश्लेषण करें: सिर्फ टेस्ट देना काफी नहीं—गलत हुए सवालों का कारण जानें और उन्हें दोबारा सही करने की कोशिश करें।
  • समय प्रबंधन पर काम करें: 2.5 घंटे में 125 प्रश्न करने के लिए स्पीड और एक्यूरेसी दोनों ज़रूरी हैं। क्योंकि negative marking नहीं है, इसलिए हर प्रश्न का उत्तर जरूर भरें।
  • शांत और आत्मविश्वासी रहें: परीक्षा के दौरान घबराएँ नहीं—आसान प्रश्न पहले हल करें, फिर कठिन प्रश्नों पर जाएँ।

Important Links

RITES Official WebsiteClick Here
Syllabus Addasyllabusadda.com

FAQ-

RITES Assistant Manager 2025 के लिए कुल कितनी रिक्तियाँ जारी की गई हैं?

RITES Limited ने Assistant Manager पदों के लिए कुल 400 रिक्तियाँ जारी की हैं। ये सभी वैकेंसी विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी शाखाओं के लिए निकाली गई हैं,

RITES Assistant Manager का सिलेबस क्या है?

इस परीक्षा का सिलेबस चार भागों में बंटा है—Quantitative Aptitude, Data Interpretation, Logical Reasoning और General Knowledge।

RITES Assistant Manager का Exam Pattern क्या है?

परीक्षा में कुल 125 Objective प्रश्न होते हैं, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। पेपर के लिए 2.5 घंटे का समय मिलता है। परीक्षा में कोई Negative Marking नहीं होती।

RITES Assistant Manager के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया में Written Exam और Interview शामिल हैं। दोनों चरणों के अंकों के आधार पर फाइनल चयन होता है।

RITES Assistant Manager परीक्षा में Negative Marking होती है क्या?

नहीं, इस परीक्षा में Negative Marking नहीं है। उम्मीदवार सभी प्रश्नों को बिना किसी डर के हल कर सकते हैं।

Leave a Comment