RRB Paramedical Syllabus in Hindi 2025 – PDF Download

RRB Paramedical Syllabus in Hindi 2025: इस आर्टिकल में हमने RRB Paramedical Exam 2025 का पूरा विस्तृत सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया के बारे में बताया है।

RRB Paramedical Recruitment 2025 Notification

रेलवे ने पैरामेडिकल स्टाफ 2025 की भर्ती के लिए 26 जुलाई 2025 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत Nursing Superintendent, Pharmacist (Entry Grade), Dialysis Technician, Radiographer X-Ray technician , ECG Technician, Laboratory Assistant Grade 2 और Health & Malaria Inspector Grade 2 के लगभग 434 पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप इन पदों के लिए अप्लाई कर चुके हैं तो अब आपको इसकी तैयारी अच्छे से करनी चाहिए ताकि सफलता प्राप्त कर सकें। नीचे इमेज में भर्ती से सम्बंधित पदों का विवरण दिया गया है।

इस आर्टिकल में हम आपको RRB Paramedical Syllabus in Hindi 2025 के बारे में विस्तार से बातएंगे। परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम, चयन प्रक्रिया, सभी पोस्ट्स से रिलेटेड सिलेबस और अन्य विषयों के सिलेबस के बारे में चर्चा करेंगे। नीचे हमने इसका PDF Download लिंक भी दिया है जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे, यह आपकी पढ़ाई और सिलेबस से अपडेट रहने में और भी हेल्प करेगा।

RRB Paramedical Exam Pattern 2025 – परीक्षा पैटर्न

  • परीक्षा Computer Based Test (CBT) के माध्यम से होगी।
  • पेपर में कुल प्रश्न 100 होंगे और उसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा (PwBD उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट का समय दिया जायेगा)।
  • सभी प्रश्न Objective Type (MCQ) होंगे और हर प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे।
  • पेपर में मुख्य रूप से Professional Ability, General Awareness, Arithmetic & Reasoning और General Science से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • परीक्षा का कठिनाई स्तर संबंधित पोस्ट की शैक्षिक योग्यता के अनुसार होगा।

विषयवार प्रश्नों की संख्या और अंकों की पूरी जानकारी टेबल में दी गयी है-

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
Professional Ability (प्रोफेशनल एबिलिटी / विषय आधारित प्रश्न)7070
General Awareness (सामान्य जागरूकता)1010
General Arithmetic, General Intelligence & Reasoning
(सामान्य अंकगणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति)
1010
General Science (सामान्य विज्ञान)1010
कुल100100

RRB Paramedical Syllabus in Hindi 2025

अब हम आपको इसके सिलेबस के बारे में विस्तार से बताएंगे। पहले हम आपको सामान्य विषयों जैसे- सामान्य जागरूकता, गणित, रीजनिंग और सामान्य विज्ञान के सिलेबस के बारे में बातएंगे, फिर आपको आपके विषय से रिलेटेड सिलेबस के बारे में जानकारी देंगे। यह पूरा सिलेबस RRB द्वारा जारी किये गए नोटिफिकेशन पर आधारित है।

RRB Paramedical Syllabus in Hindi 2025 – सामान्य जागरूकता

  • करंट अफेयर्स
  • भारतीय भूगोल
  • भारतीय संस्कृति
  • भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम
  • भारतीय राजनीतिक व्यवस्था और संविधान
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • भारत और विश्व से जुड़े पर्यावरणीय मुद्दे
  • खेलकूद से संबंधित जानकारी
  • सामान्य वैज्ञानिक और तकनीकी विकास

RRB Paramedical Syllabus in Hindi 2025 – सामान्य अंकगणित

  • संख्या पद्धति
  • BODMAS नियम
  • दशमलव
  • भिन्न
  • LCM और HCF
  • अनुपात और समानुपात
  • प्रतिशत
  • क्षेत्रमिति (Mensuration)
  • समय और कार्य
  • समय और दूरी
  • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
  • लाभ और हानि
  • बीजगणित (Algebra)
  • ज्यामिति (Geometry)
  • त्रिकोणमिति (Trigonometry)
  • प्रारंभिक सांख्यिकी
  • वर्गमूल
  • आयु संबंधित प्रश्न
  • कैलेंडर और घड़ी
  • पाइप और टंकी (Pipes & Cistern)

RRB Paramedical Syllabus in Hindi 2025 – सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (रीजनिंग)

  • समानता आधारित प्रश्न
  • वर्णमाला और संख्या श्रृंखला
  • कोडिंग और डिकोडिंग
  • गणितीय संचालन (Mathematical Operations)
  • संबंध आधारित प्रश्न
  • सिलोज़िज़्म
  • जम्बलिंग (वाक्य/शब्द व्यवस्था)
  • वेन आरेख
  • आंकड़ों की व्याख्या और पर्याप्तता
  • निष्कर्ष और निर्णय लेना
  • समानताएँ और भिन्नताएँ
  • विश्लेषणात्मक तर्क
  • वर्गीकरण
  • दिशा आधारित प्रश्न
  • कथन – तर्क और अनुमान

RRB Paramedical Syllabus in Hindi 2025 – सामान्य विज्ञान

  • भौतिक विज्ञान (Physics)
  • रसायन विज्ञान (Chemistry)
  • जीवन विज्ञान (Life Sciences) — कक्षा 10वीं CBSE स्तर तक

RRB Paramedical Syllabus 2025 – Professional Ability (विषय आधारित प्रश्न)

अब हम यहाँ आपको आपके विषय से सम्बंधित सभी टॉपिक्स की जानकारी देंगे।

RRB Paramedical Syllabus 2025 for Nursing Superintendent

  • शरीर रचना विज्ञान (Anatomy)
  • शरीर क्रिया विज्ञान (Physiology)
  • पोषण (Nutrition)
  • जैव रसायन (Biochemistry)
  • नर्सिंग की बुनियादी जानकारी (Nursing Foundations)
  • मनोविज्ञान (Psychology)
  • सूक्ष्म जीव विज्ञान (Microbiology)
  • समाजशास्त्र (Sociology)
  • औषध विज्ञान (Pharmacology)
  • विकृति विज्ञान (Pathology)
  • अनुवांशिकी (Genetics)
  • मेडिकल-सर्जिकल नर्सिंग — वयस्क एवं वृद्धावस्था सहित (Medical-Surgical Nursing – Adult including Geriatrics)
  • सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग (Community Health Nursing)
  • बाल स्वास्थ्य नर्सिंग (Child Health Nursing)
  • मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग (Mental Health Nursing)
  • प्रसूति एवं स्त्रीरोग नर्सिंग (Midwifery & Obstetrical Nursing)
  • नर्सिंग अनुसंधान एवं सांख्यिकी (Nursing Research & Statistics)
  • नर्सिंग सेवाओं एवं शिक्षा का प्रबंधन (Management of Nursing Services & Education)

RRB Paramedical Syllabus 2025 for RRB Paramedical Syllabus 2025 for Dialysis Technician

  • शरीर रचना विज्ञान (Anatomy)
  • जैव रसायन (Biochemistry)
  • औषध विज्ञान / दवाइयों का अध्ययन (Pharmacology)
  • शरीर क्रिया विज्ञान (Physiology)
  • किडनी से जुड़ी बीमारियों का परिचय (Introduction to Kidney Diseases)
  • डायलिसिस के सिद्धांत और उसका अभ्यास (Principles and Practice of Dialysis)

RRB Paramedical Syllabus 2025 for Radiographer X-Ray Technician

  • मानव शरीर रचना और शरीर क्रिया विज्ञान (Human Anatomy & Physiology)
  • रेडियोलॉजी फिजिक्स (Radiology Physics)
  • सामान्य भौतिकी (General Physics)
  • विकिरण भौतिकी और डायग्नोस्टिक रेडियोलॉजी की फिजिक्स (Radiation Physics & Physics of Diagnostic Radiology)
  • एक्स-रे मशीनें और एसेसरीज़ (X-Ray Machines & Accessories)
  • मशीनों की देखभाल और मेंटेनेंस (Maintenance)
  • एक्स-रे फिल्म और इमेज प्रोसेसिंग तकनीकें / डार्क रूम तकनीकें (X-ray Film / Image Processing Techniques – Dark Room Techniques)
  • क्लिनिकल रेडियोग्राफी और मरीज की पोज़िशनिंग (Clinical Radiography – Positioning)
  • मेडिकल एथिक्स और मरीज की देखभाल (Medical Ethics & Patient Care)
  • मेडिकल इमरजेंसी से जुड़े सिद्धांत (Principles of Medical Emergencies)
  • आधुनिक इमेजिंग तकनीकों में उपयोग होने वाले उपकरण (Equipments of Modern Imaging Modalities)
  • कॉन्ट्रास्ट और स्पेशल रेडियोग्राफी प्रक्रियाएँ (Contrast & Special Radiography Procedures)
  • रेडियोलॉजी में गुणवत्ता नियंत्रण (Quality Control in Radiology)
  • रेडिएशन सुरक्षा (Radiation Safety)

RRB Paramedical Syllabus 2025 for Health & Malaria Inspector Gr II

  • आहार एवं पोषण (Food & Nutrition)
  • पर्यावरण स्वच्छता एवं स्वच्छता इंजीनियरिंग (Environmental Sanitation and Sanitary Engineering)
  • संचारी एवं गैर-संचारी रोग (रोकथाम एवं नियंत्रण) (Communicable and Non-Communicable Diseases – Prevention and Control)
  • स्वास्थ्य एवं मृत्यु आंकड़े (Health and Death Statistics)

RRB Paramedical Syllabus 2025 for ECG Technician

  • Anatomy (अंग-रचना)
  • Physiology (शारीरिक क्रियाएँ)
  • Biochemistry (जैव रसायन)
  • Pharmacology (औषधि विज्ञान)
  • Introduction to Cardiovascular Diseases (हृदय रोगों का परिचय)
  • Basic Cardiovascular Investigations (मूल हृदय जांच)
  • Advanced Cardiovascular Investigations (उन्नत हृदय जांच)

RRB Paramedical Syllabus 2025 for Laboratory Assistant Grade II

  • Anatomy (अंग-रचना)
  • Physiology (शारीरिक क्रियाएँ)
  • Biochemistry (जैव रसायन)
  • Fundamentals of Medical Laboratory Technology (चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी के मूलभूत सिद्धांत)
  • Microbiology (सूक्ष्मजीव विज्ञान)
  • Clinical Biochemistry (क्लिनिकल जैव रसायन)
  • Pathology & Histopathology (रोग विज्ञान और ऊतक रोग विज्ञान)
  • Haematology (रक्त विज्ञान)
  • Blood Bank (रक्त बैंक)

RRB Paramedical Syllabus 2025 for Pharmacist (Entry Grade)

  • Human Anatomy and Physiology (मानव अंग-रचना और शारीरिक क्रियाएँ)
  • Pharmaceutical Analysis (फार्मास्युटिकल विश्लेषण)
  • Pharmaceutics (औषधि विज्ञान)
  • Pharmaceutical Inorganic Chemistry (फार्मास्युटिकल अकार्बनिक रसायन)
  • Remedial Biology / Remedial Mathematics (संशोधित जीवविज्ञान / संशोधित गणित)
  • Pharmaceutical Organic Chemistry (फार्मास्युटिकल कार्बनिक रसायन)
  • Biochemistry (जैव रसायन)
  • Pathophysiology (रोग-क्रियाशास्त्र)
  • Computer Applications in Pharmacy (फार्मेसी में कंप्यूटर अनुप्रयोग)
  • Environmental Sciences (पर्यावरण विज्ञान)
  • Physical Pharmaceutics (भौतिक फार्मास्युटिक्स)
  • Pharmaceutical Microbiology (फार्मास्युटिकल सूक्ष्मजीव विज्ञान)
  • Pharmaceutical Engineering (फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग)
  • Medicinal Chemistry (औषधीय रसायन)
  • Pharmacology (औषधि विज्ञान)
  • Pharmacognosy and Phytochemistry (औषधीय वनस्पति विज्ञान और वनस्पति रसायन)
  • Industrial Pharmacy (औद्योगिक फार्मेसी)
  • Pharmaceutical Jurisprudence (फार्मास्युटिकल विधि विज्ञान)
  • Herbal Drug Technology (हर्बल औषध प्रौद्योगिकी)
  • Biopharmaceutics and Pharmacokinetics (जैव-औषधिकी और फार्माकोकिनेटिक्स)
  • Pharmaceutical Biotechnology (फार्मास्युटिकल बायोटेक्नोलॉजी)
  • Quality Assurance (गुणवत्ता आश्वासन)
  • Instrumental Methods of Analysis (विश्लेषण के उपकरणात्मक तरीके)
  • Pharmacy Practice (फार्मेसी अभ्यास)
  • Novel Drug Delivery System (नवीन औषध वितरण प्रणाली)
  • Biostatistics and Research Methodology (जैव सांख्यिकी और अनुसंधान पद्धति)
  • Social and Preventive Pharmacy (सामाजिक और रोकथाम फार्मेसी)
  • Pharma Marketing Management (फार्मा विपणन प्रबंधन)
  • Pharmaceutical Regulatory Science (फार्मास्युटिकल नियामक विज्ञान)
  • Pharmacovigilance (फार्माकोविजिलेंस)
  • Quality Control and Standardization of Herbals (हर्बल्स की गुणवत्ता नियंत्रण और मानकीकरण)
  • Computer Aided Drug Design (कंप्यूटर सहायता प्राप्त औषधि डिजाइन)
  • Cell and Molecular Biology (कोशिका और आणविक जीवविज्ञान)
  • Cosmetic Science (सौंदर्य प्रसाधन विज्ञान)
  • Experimental Pharmacology (प्रायोगिक औषधि विज्ञान)
  • Advanced Instrumentation Techniques (उन्नत उपकरण तकनीक)
  • Dietary Supplements and Nutraceuticals (आहार अनुपूरक और पोषणात्मक उत्पाद)

RRB Paramedical Selection Process – चयन प्रक्रिया

RRB द्वारा जारी पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जायेगा।

Preparation Tips

  • सबसे पहले तो सिलेबस और पेपर पैटर्न को समझें, यह सभी के लिए जरूरी होता है की तयारी से पहले पूरा सिलेबस अच्छे से जान लें।
  • विषय और मार्क्स का weightage जानकर सही topics पर फोकस कर करें।
  • एक टाइम टेबल जरूर बनाएँ, रोजाना पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाना बहुत जरूरी है। इससे हर विषय के लिए समय निकाल सकेंगे।
  • सबसे ज्यादा प्रश्न (70 प्रश्न) आपके मेडिकल सब्जेक्ट से पूछे जाएँगे, इसकी तैयारी अच्छे से करें, रोजाना कम से कम 5 – 6 घंटे इस विषय के लिए दें।
  • बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर करें,जिस विषय में आप कमजोर हों उनके लिए कुछ समय एक्स्ट्रा दें, टॉपिक क्लियर करके ही उठें।
  • शॉर्ट नोट्स बनाओ – फार्मूला, डिफ़िनिशन और प्रक्रियाओं के लिए फ्लैशकार्ड या नोट्स बनाकर तेजी से रिवाइज़ करो।
  • पिछले साल के पेपर और मॉक टेस्ट- पुराने पेपर हल करो और ऑनलाइन टेस्ट से टाइम मैनेजमेंट और स्पीड बढ़ाओ।
  • अन्य जनरल विषयों के लिए जो 10 – 10 नंबर के होंगे उनके लिए भी 3 – 4 घंटे का समय निकालें, कांसेप्ट क्लियर करें फिर उनको बार – बार रिवीजन करें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

RRB Official WebsiteClick Here
Syllabus Addasyllabusadda.com

आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा 2025 का सिलेबस क्या है?

आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा में Professional Ability (विषय आधारित प्रश्न), सामान्य जागरूकता, सामान्य अंकगणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति और सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।

आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा कितने नंबर की होती है?

आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। इस तरह RRB Paramedical की परीक्षा 100 नम्बरों की होती है।

क्या आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है?

हाँ, पैरामेडिकल परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है, इसमें हर गलत उत्तर पर 1 / 3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाती है।

2025 में आरआरबी पैरामेडिकल में कुल कितनी रिक्तियाँ हैं?

रेलवे ने पैरामेडिकल स्टाफ 2025 भर्ती के लिए 26 जुलाई 2025 को एक नोटिफिकेशन जारी है, जिसके तहत लगभग 434 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में Nursing Superintendent, Pharmacist (Entry Grade), Dialysis Technician, Radiographer X-Ray technician , ECG Technician, Laboratory Assistant Grade 2 और Health & Malaria Inspector Grade 2 के पद शामिल हैं।

Leave a Comment