RSPCB JSO Syllabus in Hindi 2025: RSPCB (राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) ने JSO Exam 2025 का सिलेबस अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यहाँ आप इसके विषयवार सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया और मार्किंग स्कीम के बारे में पढ़ सकते हैं।
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से एक नोटिफिकेशन जारी कर JSO (जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर) और JEE (जूनियर इनवायरमेंटल ऑफिसर) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये। नोटिफिकेशन के अनुसार JSO के 27 और JEE के कुल 73 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस आर्टिकल में हम JSO Exam 2025 के सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया और मार्किंग स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ें और अपनी तैयारी और अच्छे से शुरू करें।
RSPCB JSO Exam Pattern 2025 – परीक्षा पैटर्न
इस परीक्षा में एक ही प्रश्नपत्र होगा, जिसमें दो भाग (PART-A और PART-B) होंगे।
प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे।
पेपर के लिए 90 मिनट का समय दिया जायेगा।
कुल 75 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा।
प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में होगा (Bilingual)
हर प्रश्न के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।
हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा (Negative Marking)।
| भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
|---|---|---|---|
| PART-A | Environmental General Knowledge | 60 प्रश्न | 180 |
| PART-B | General Knowledge | 15 प्रश्न | 45 |
RSPCB JSO Syllabus in Hindi 2025 – सिलेबस
यहाँ हम आपको इसके सिलेबस के बारे में डिटेल में बताएंगे। JSO Exam 2025 में एक ही पेपर होगा, मगर इसमें 2 पार्ट होंगे। पार्ट – A में Environmental Subject से रेलेटेड प्रश्न पूछे जाएंगे और पार्ट – B में सामान्य अध्ययन से रिलेटेड प्रश्न पूछे जाएंगे। यहाँ पहले हम पार्ट A के बारे में विस्तार से बताएँगे फिर पार्ट B के बारे में।
पार्ट – 1
RSPCB JSO Syllabus in Hindi 2025 – Environmental Subject
| विषय | विवरण |
|---|---|
| Environmental General Knowledge | इसमें पर्यावरण से जुड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, पर्यावरणीय प्रक्रियाओं की सामान्य समझ, राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम (National Green Tribunal Act), 2010, तथा प्रदूषण सूचकांकों (Pollution Indices) से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। |
| भारत में पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (Environmental Impact Assessment – EIA) और पर्यावरण संबंधी विधियाँ: | पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (EIA) और पर्यावरण प्रबंधन योजना (Environment Management Plan – EMP) की मूल अवधारणा, वायु, जल, जीव-जंतु (biota), शोर, सांस्कृतिक तथा सामाजिक-आर्थिक पर्यावरण पर प्रभावों का पूर्वानुमान और मूल्यांकन, साथ ही त्वरित (Rapid) और व्यापक (Comprehensive) पर्यावरणीय प्रभाव आकलन। |
| पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन / पर्यावरण संबंधी कानून (भारत) | पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन और पर्यावरण प्रबंधन योजना की मूल अवधारणा, वायु, जल, जीव-जंतु, शोर, सांस्कृतिक और सामाजिक-आर्थिक पर्यावरण पर प्रभाव का पूर्वानुमान और मूल्यांकन, त्वरित और व्यापक पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 और इसमें किए गए संशोधन, जल (प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम 1974 तथा वायु (प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम 1981 शामिल। |
| जल/गंदा जल/औद्योगिक अपशिष्ट जल विश्लेषण | जल, गंदे जल और सीवेज के भौतिक, रासायनिक और जैविक गुणों का विश्लेषण तथा अपशिष्ट जल उपचार प्रणाली के प्रदर्शन का मूल्यांकन। |
| वायु और ध्वनि प्रदूषण | वायु प्रदूषण के स्रोत, वायु प्रदूषकों के गुण, मौसम संबंधी कारक जो प्रदूषण के प्रसार को प्रभावित करते हैं, गॉसियन प्ल्यूम मॉडल और उसका उपयोग, प्रदूषण का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव। उद्योगों से कणीय एवं गैसीय प्रदूषण नियंत्रण तकनीक, वाहन प्रदूषण और उसका नियंत्रण, जल/वायु/ध्वनि माप के सिद्धांत एवं उपकरण, ध्वनि प्रदूषण का मापन व प्रबंधन, मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव, परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक और वायु गुणवत्ता सूचकांक। |
| नगर निगम ठोस अपशिष्ट, बायोमेडिकल अपशिष्ट, ई-वेस्ट, प्लास्टिक कचरा और खतरनाक ठोस अपशिष्ट | ठोस अपशिष्ट से संबंधित समस्याएँ जैसे नगरपालिका, बायोमेडिकल, खतरनाक, ई-वेस्ट और प्लास्टिक कचरा; अपशिष्ट का उत्पादन, वर्गीकरण, विश्लेषण, उपचार, पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण। खतरनाक अपशिष्ट संबद्ध जोखिम और मूल्यांकन, अपशिष्ट न्यूनकरण, प्राथमिकताएँ और खतरनाक अपशिष्ट उपचार। |
पार्ट – 2
RSPCB JSO Syllabus in Hindi 2025 – सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
- राजस्थान के इतिहास
- साहित्य और विरासत (Heritage)
- राजस्थान का भूगोल
- कला, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े प्रश्न
अन्य विषय-
- रीजनिंग (Reasoning)
- गणित (Mathematics)
- करंट अफेयर्स (Current Affairs)
RSPCB JSO Selection Process 2025 – चयन प्रक्रिया
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) द्वारा जारी JSO के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर होगा। इसमें दस्तावेज सत्यापन भी बहुत जरूरी प्रक्रिया है।
RSPCB JSO Exam 2025 – तैयारी टिप्स
- सबसे पहले सिलेबस और एग्जाम पैटर्न अच्छे से समझें, बिना सिलेबस समझे पढ़ाई करना समय खराब करना है। सिलेबस प्रिंट करके उसमें टिक करो कि क्या-क्या कवर हो गया और अभी कितने टॉपिक्स बाकी हैं।
- पर्यावरण कानून (Environmental Acts) पर खास ध्यान दें – Environment Protection Act 1986, Water Act 1974, Air Act 1981, Hazardous Waste Rules, NGT Act जैसे टॉपिक हर बार पूछे जाते हैं इसलिए इसको अच्छे से पढ़ें।
- टॉपिक-वाइज शॉर्ट नोट्स बनाओ – Pollution types, AQI table, Noise level limits, Water analysis parameters, Act, जैसे points नोटबुक में साफ लिखो ताकि revision आसान हो।
- पिछले साल के प्रश्नपत्र और Mock Test करो इससे समय प्रबंधन और प्रश्नों का पैटर्न समझ आएगा और Confidence बढ़ेगा।
- Mathematics और Reasoning रोज़ थोड़ा-थोड़ा करो ये scoring है और कम समय में ज्यादा नंबर दिला देता है।
- हर हफ्ते रविवार को सिर्फ Revision + Test Practice Day रखो।
- Time Table बनाओ और 6 – 8 घंटे रोज पढ़ाई करो।
महत्वपूर्ण लिंक्स
| RSPCB ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |
| Syllabus Adda | syllabusadda.com |
RSPCB JSO Exam में कौन-कौन से विषय पूछे जाते हैं?
इस परीक्षा में पर्यावरण विज्ञान, पर्यावरण कानून, जल और अपशिष्ट जल विश्लेषण, वायु एवं ध्वनि प्रदूषण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, राजस्थान सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है या नहीं?
हाँ, इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू है। गलत उत्तर देने पर 1 अंक काटा जाएगा।
RSPCB JSO परीक्षा पैटर्न क्या है?
इस परीक्षा में एक ही प्रश्नपत्र होगा, जिसमें दो भाग (PART-A और PART-B) होंगे। प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे। कुल 75 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा। गलत उत्तर देने पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
पेपर में पर्यावरण विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?
JSO परीक्षा में पर्यावरण विषय से कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनका कुल अंक 180 होगा।