SSC GD Constable Exam Syllabus in Hindi 2026 – PDF Download

SSC GD Constable Exam Syllabus in Hindi 2026: इस आर्टिकल में हम 2026 में होने वाले SSC GD Constable Exam के सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, फिजिकल टेस्ट, और चयन प्रक्रिया के बारे में बात करेंगे। यहाँ से आप SSC GD Constable Syllabus pdf 2026 भी डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आप SSC GD Constable Exam 2026 की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको इसके सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकरी होनी चाहिए। SSC GD Constable की लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी, जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएँगे। लिखित परीक्षा मुख्य रूप से चार विषयों पर आधारित होती है जिसमें – जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता, गणित और अंग्रेज़ी / हिंदी आदि शामिल हैं। इस आर्टिकल में हम इन सभी विषयों के सिलेबस के बारे में विस्तार से जानेंगे।

SSC GD Constable Exam 2026 – Notification

SSC ने GD Constable भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें Central Armed Police Forces जैसे BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, SSF और Assam Rifles में Rifleman (GD) पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 25487 पदों पर भर्ती की जाएगी। पूरी भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं। अगर आप इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई तारीख के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

SSC GD Recruitment 2026 Important Dates- महत्वपूर्ण तिथियाँ

इवेंटतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू01 दिसंबर 2025
आवेदन करने की आखिरी तारीख31 दिसंबर 2025 (रात 11:00 बजे)
फीस जमा करने की आखिरी तारीख01 जनवरी 2026 (रात 11:00 बजे)
फॉर्म करेक्शन विंडो08 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 (रात 11:00 बजे)
CBT परीक्षा (टेंटेटिव)फरवरी से अप्रैल 2026

SSC GD Constable Exam 2026 – ओवरव्यू

जानकारीविवरण
भर्ती का नामSSC GD कांस्टेबल भर्ती 2026
आयोगकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नामकांस्टेबल (GD)
कुल पद25487
विभागBSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, SSF, NCB और असम राइफल्स
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
परीक्षा मोडकंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
चयन प्रक्रियाCBT Exam → PST/PET → मेडिकल टेस्ट → दस्तावेज़ सत्यापन
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास
आयु सीमा18 से 23 वर्ष (आरक्षित श्रेणी को छूट लागू)
वेतनमानलेवल-3 पे मैट्रिक्स (₹21,700 – ₹69,100)

SSC GD Constable Exam Pattern 2026 – परीक्षा पैटर्न

  • SSC GD Constable परीक्षा में एक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) होगी।
  • परीक्षा में कुल 80 वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के प्रश्न पूछे जाएँगे।
  • हर प्रश्न 2 अंक का होगा, यानी पूरी परीक्षा 160 अंको की होगी।
  • इसमें निगेटिव मार्किंग भी लागू है, हर गलत उत्तर पर 1 / 4 अंक काटे जाएंगे।
  • परीक्षा में चार विषयों से प्रश्न पूछे जाएँगे – General Intelligence & Reasoning, General Knowledge & General Awareness, Elementary Mathematics और English/Hindi।
  • हर सेक्शन में 20 प्रश्न पूछे जाएँगे, जिनके अधिकतम 40 अंक निर्धारित हैं।
  • उम्मीदवारों को पूरी परीक्षा हल करने के लिए कुल 60 मिनट (1 घंटे) का समय दिया जाएगा।
भाग (Part)विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय
Part-Aजनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग2040
Part-Bसामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता2040कुल समय: 60 मिनट
Part-Cएलिमेंटरी गणित2040
Part-Dअंग्रेज़ी / हिंदी2040

SSC GD Constable Exam Syllabus 2026 – सिलेबस

जैसा कि हमने बताया की SSC GD Constable Exam Syllabus (पाठ्यक्रम) चार विषयों – जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता, गणित और अंग्रेज़ी / हिंदी पर आधारित है, यहाँ हमने इन सभी विषयों के टॉपिक्स के बारे में विस्तार से बताया है। यहाँ दिया गया पूरा सिलेबस एसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन से लिया गया है।

SSC GD Constable Exam Syllabus 2026 – जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग

जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में उम्मीदवार की विश्लेषण क्षमता (Analytical Aptitude) को परखा जाएगा। पैटर्न को पहचानने और उनमें अंतर समझने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। इस सेक्शन में ज़्यादातर प्रश्न नॉन-वर्बल टाइप के होंगे। इसमें शामिल विषय इस प्रकार होंगे—

  • समानताएँ और भिन्नताएँ (Analogies, Similarities & Differences)
  • स्थानिक दृश्यकरण (Spatial Visualization)
  • स्थानिक उन्मुखीकरण (Spatial Orientation)
  • दृश्य स्मृति (Visual Memory)
  • भेदभाव/विभेदन क्षमता (Discrimination)
  • अवलोकन क्षमता (Observation)
  • संबंध अवधारणाएँ (Relationship Concepts)
  • अंकगणितीय तर्क (Arithmetical Reasoning)
  • आकृतियों का वर्गीकरण (Figural Classification)
  • अंकगणितीय श्रृंखला (Arithmetic Number Series)
  • नॉन-वर्बल श्रृंखला (Non-Verbal Series)
  • कोडिंग और डिकोडिंग (Coding & Decoding)

SSC GD Constable Exam Syllabus 2026 – सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता

सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता सेक्शन में उम्मीदवार के आसपास के वातावरण की सामान्य समझ को परखा जाएगा। इस भाग में ऐसे प्रश्न होंगे जो उम्मीदवार की करंट अफेयर्स (वर्तमान घटनाओं) की जानकारी जांचेंगे। रोज़मर्रा की ज़िंदगी में देखी जाने वाली चीज़ों और अनुभवों से जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

इस सेक्शन में भारत और उसके पड़ोसी देशों से जुड़ी जानकारी पर आधारित प्रश्न भी शामिल होंगे। मुख्य विषय जिनसे प्रश्न आ सकते हैं—

  • खेल
  • इतिहास
  • संस्कृति
  • भूगोल
  • सामान्य राजनीत
  • भारतीय संविधान
  • वैज्ञानिक अनुसंधान
  • आर्थिक परिदृश्य (Economic Scene)

SSC GD Constable Exam Syllabus 2026 – एलिमेंटरी गणित

SSC GD Constable Exam 2026 में गणित विषय से जिन टॉपिक्स के बारे में पूछा जायेगा वह नीचे दिए गये हैं –

  • संख्या प्रणाली (Number Systems)
  • मूलभूत अंकगणितीय क्रियाएँ (Fundamental Arithmetical Operations)
  • पूर्णांकों की गणना (Computation of Whole Numbers)
  • संख्याओं के बीच संबंध (Relationship Between Numbers)
  • दशमलव और भिन्न
  • प्रतिशत
  • अनुपात और समानुपात
  • औसत
  • ब्याज
  • लाभ और हानि
  • छूट
  • क्षेत्रमिति / मापन (Mensuration)
  • समय और दूरी
  • अनुपात और समय
  • समय और कार्य

SSC GD Constable Exam Syllabus 2026 – अंग्रेज़ी / हिंदी

  • बुनियादी अंग्रेज़ी/हिंदी को समझने की क्षमता (Ability to understand basic English/Hindi)
  • मूलभूत पठन–बोधन कौशल (Basic comprehension skills)

Physical Efficiency Test (PET)/ Physical Standard Test (PST) – शारीरिक योग्यता एवं दक्षता परीक्षा

लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को PET/PST टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) में उम्मीदवार की शारीरिक फिटनेस, ताकत और शारीरिक मापदंडों की जांच की जाएगी। इसमें आपकी लंबाई, छाती, वजन की माप की जाएगी और दौड़ के माध्यम से आपकी क्षमता को परखा जायेगा। नीचे इसके रिलेटेड पूरी जानकारी दी गयी है।

SSC GD Physical Standard Test (PST) 2026

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): उम्मीदवारों को नीचे टेबल में दी गयी समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी करनी होगी।

कार्यक्रमपुरुषमहिलाटिप्पणी
दौड़5 कि.मी. 24 मिनट में1.6 कि.मी. 8½ मिनट मेंयह समय सीमा उन उम्मीदवारों के लिए है जो लद्दाख क्षेत्र से नहीं हैं।
दौड़ (लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए)1.6 कि.मी. 7 मिनट में800 मीटर 5 मिनट मेंयह समय सीमा लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए है।

SSC GD Physical Standard Test (PST) 2026

ऊँचाई (Height)-

श्रेणीपुरुष (से.मी.)महिला (से.मी.)
सामान्य उम्मीदवार170 cm157 cm

ऊँचाई में छूट (Relaxation):

क्रम सं.उम्मीदवार की श्रेणीपुरुष (से.मी.)महिला (से.मी.)
(a)सभी अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवार162.5150.0
(b)उत्तर-पूर्वी राज्यों (NE States) के ST उम्मीदवार157.0147.5
(c)लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज़्म प्रभावित जिलों के ST उम्मीदवार160.0147.5
(d)गढ़वाली, कुमांऊनी, डोगरा, मराठा और असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के उम्मीदवार165.0155.0
(e)अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम व त्रिपुरा के उम्मीदवार162.5152.5
(f)गोरखा क्षेत्र (Darjeeling, Kalimpong, Kurseong) के GTA उम्मीदवार157.0152.5

छाती माप (Chest) — केवल पुरुष उम्मीदवार

यह टेस्ट केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए होगा।

मानकमाप
बिना फुलाए (Un-expanded)80 cm
न्यूनतम विस्तार5 cm

छाती में छूट (Relaxation):

क्रम सं.उम्मीदवार की श्रेणीबिना फुलाए (से.मी.)न्यूनतम विस्तार (से.मी.)
(a)सभी अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवार765
(b)गढ़वाली, कुमांऊनी, डोगरा, मराठा और असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के उम्मीदवार785
(c)उत्तर-पूर्वी राज्यों व GTA उम्मीदवार775

महत्वपूर्ण लिंक्स-

SSC ऑफिसियल वेबसाइटClick Here
Syllabus Addasyllabusadda.com

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 का सिलेबस क्या है?

2026 में होने वाली एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में मुख्य रूप से चार विषयों – जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता, गणित और अंग्रेज़ी / हिंदी से प्रश्न पूछे जाएँगे।

2026 के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल का Exam Pattern क्या है?

SSC GD Exam 2026 में कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 4 सेक्शन में बंटे होंगे। पूरा पेपर 160 अंकों का होगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी। उम्मीदवारों को पूरी परीक्षा हल करने के लिए कुल 60 मिनट (1 घंटे) का समय दिया जाएगा। इसमें हर गलत उत्तर पर 1 / 4 अंक काटे जाएंगे।

क्या SSC GD 2026 में नेगेटिव मार्किंग होगी?

हाँ, इसमें नेगेटिव मार्किंग है, हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएँगे।

SSC GD में कितने नंबर से पासिंग होती है?

SSC GD में पास होने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम कटऑफ को पार करना होता है, जो हर साल बदलती रहती है।

SSC GD फिजिकल में क्या-क्या होगा?

SSC GD के फिजिकल में सबसे पहले Physical Standard Test (PST) होगा जिसमें ऊँचाई और छाती की माप देखी जाएगी। इसके बाद Physical Efficiency Test (PET) लिया जायेगा जिसमें दौड़ (पुरुषों के लिए 5 km / महिलाओं के लिए 1.6 km या 800m) कराई जाएगी और उम्मीदवार का फिटनेस चेक किया जाएगा।

SSC GD दौड़ कितनी होती है?

SSC GD में PET के दौरान पुरुष उम्मीदवारों को 5 किलोमीटर दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होती है, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर दौड़ 8 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होती है।

SSC GD में हाइट कितनी होनी चाहिए?

SSC GD में पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 170 से.मी. और महिला उम्मीदवारों के लिए 157 से.मी. होनी चाहिए। कुछ राज्यों और आरक्षित श्रेणियों में हाइट मानकों में छूट भी दी जाती है।

SSC GD में छाती (Chest) कितनी होनी चाहिए?

SSC GD में पुरुष उम्मीदवारों की छाती बिना फुलाए 80 से.मी. और फुलाने पर कम से कम 5 से.मी. का विस्तार होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी और कुछ राज्यों के उम्मीदवारों को इसमें छूट मिलती है।

Leave a Comment