UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025- PDF Download

UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025: आज इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश होमगार्ड के नए सिलेबस, परीक्षा पैटर्न तथा चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे। यहाँ से आप UP Home Guard Syllabus PDF 2025 भी डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होम गार्ड की भर्ती तथा परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। UPPRPB द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन के अनुसार लगभग 41424 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी जिसमें मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में पास अंको तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

इस आर्टिकल में हम आपको इसके पूरे सिलेबस के बारे में डिटेल से जानेंगे की कोण कोण से टॉपिक से प्रश्न पूछे जाएंगे। यहाँ हम इसके एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम और शारीरिक दक्षता परीक्षा के बारे में विस्तार से बताएंगे ताकि आप अपनी तैयारी को अच्छे से कर पाएं। नीचे आपको PDF Download का लिंक दिया गया है जहाँ से आप UP Home Guard Syllabus PDF 2025 हिंदी में डाउनलोड करते हैं।

UP Home Guard Syllabus 2025- Overview

प्रकारविवरण
भर्ती संगठनउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
पोस्ट का नामUP Home Guard
परीक्षा का प्रकारलिखित परीक्षा + शारीरिक परीक्षा (PET/PMT)
लिखित परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
लिखित परीक्षा विषयसामान्य ज्ञान
प्रश्नों का स्तरहाई स्कूल (10th) स्तर
प्रश्नों का प्रकारवस्तुनिष्ठ (Objective Type)
कुल अंक100 अंक
शारीरिक परीक्षा (PET)दौड़
शारीरिक मापदंड (PMT)लंबाई, छाती (पुरुष), वजन
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा → PET → PMT → दस्तावेज़ सत्यापन
किसके लिए उपयोगीUP Home Guard भर्ती में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार

UP Home Guard Exam Pattern 2025 – परीक्षा पैटर्न

  • परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होगी, जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और और हर एक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • लिखित परीक्षा में केवल सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पूरी परीक्षा OMR शीट आधारित होगी, जिसमें उम्मीदवारों को सही विकल्प को भरना होगा।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) निर्धारित की गई है, जिसमें उम्मीदवारों को पूरे प्रश्नपत्र को हल करना होगा।
विषयकुल प्रश्नकुल अंक
सामान्य ज्ञान100 100

लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल एग्जामिनेशन और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। मेडिकल एग्जामिनेशन और फिजिकल टेस्ट से रिलेटेड पूरी जानकारी नीचे तबेल में दी गयी है।

UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025

जैसे की हमने बताया की इस परीक्षा में केवल एक ही विषय सामान्य ज्ञान से प्रश् पूछे जाएंगे। नीचे इस विषय से सम्बंधित सभी टॉपिक्स दिए गए हैं।

सामान्य ज्ञान

  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के सामयिक विषय (Current Affairs – National & International)
  • पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honors)
  • पुस्तकें एवं लेखक (Books & Authors)
  • महत्वपूर्ण दिवस (Important Days)
  • भारत का इतिहास (Indian History)
  • भारतीय संविधान (Indian Constitution)
  • भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति (Indian Economy & Culture)
  • भारतीय कृषि (Indian Agriculture)
  • वाणिज्य एवं व्यापार (Commerce & Trade)
  • आर्थिक विकास के प्रयास (Economic Development Initiatives)
  • शासन द्वारा संचालित योजना (Government Schemes)
  • शिक्षा संस्कृति एवं सामाजिक प्रथाएँ (Education, Culture & Social Practices)
  • महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment)
  • भारत का भूगोल (Indian Geography)
  • प्राकृतिक संसाधन (Natural Resources)
  • पर्यावरण एवं नगरीकरण (Environment & Urbanization)
  • प्राकृतिक घटनाएँ (Natural Phenomenon)
  • जनसंख्या (Population)
  • आंतरिक सुरक्षा एवं आतंकवाद (Internal Security & Terrorism)
  • पुलिस एवं सामान्य प्रशासन (Police & General Administration)
  • राज्यों की प्रशासनिक व्यवस्था (State Administration System)
  • मानवाधिकार (Human Rights)
  • भारत और पड़ोसी देशों के संबंध (India & Neighboring Countries Relations)
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन (National & International Organizations)
  • सोशल मीडिया एवं संचार (Social Media & Communication)
  • महत्वपूर्ण सम्मेलन एवं समारोह (Important Summits & Events)
  • अनुसंधान एवं खोज (Research & Discoveries)
  • खेल पुरस्कार एवं उपलब्धियाँ (Sports Awards & Achievements)
  • प्रमुख मेले एवं स्थानीय त्योहार (Major Fairs & Festivals)
  • देश/राजधानियाँ/मुद्राएँ (Countries, Capitals & Currencies)
  • सामान्य विज्ञान (General Science)

UP Home Guard Physical Standard Test- फिजिकल टेस्ट

इसमें अभ्यर्थियों की लम्बाई, सीना तथा वज़न की जांच की जाती है, इसमें वजन सिर्फ महिला उम्मीदवारों का ही मापा जाता है। फिजिकल टेस्ट से सम्बंधित पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गयी है।

मानकसामान्य / अनु.जाति / अन्य पिछड़ा वर्गअनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी
पुरुष अभ्यर्थी
लंबाईन्यूनतम 168 से.मी.न्यूनतम 160 से.मी.
सीना (बिना फुलाए)न्यूनतम 79 से.मी.न्यूनतम 77 से.मी.
सीना (फुलाकर)न्यूनतम 84 से.मी.न्यूनतम 82 से.मी.
महिला अभ्यर्थी
लंबाईन्यूनतम 152 से.मी.न्यूनतम 147 से.मी.
वजनन्यूनतम 40 कि.ग्रा.न्यूनतम 40 कि.ग्रा.

UP Home Guard Physical Efficiency Test- शारीरिक दक्षता परीक्षा

इसमें उम्मीदवारों से दौड़ कराई जाती है। महिला तथा पुरुष उम्मीदवारों के लिए दौड़ के अलग अलग माप निर्धारित की गयी है। नीचे टेबल में देखें।

दौड़ दूरीसमय
पुरुष4.8 km28 मिनट
महिला2.4 km16 मिनट

UP Home Guard Preference Marks 2025- अभियानी अर्हताएँ

UP Home Guard परीक्षा 2025 में चयन के लिए अभ्यार्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर अतिरिक्त अंक (Preference Marks) दिए जाएंगे।

1. अतिरिक्त अंक के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

अगर किसी अभ्यर्थी के पास नीचे दी गई विशेष योग्यताएँ हैं, तो उसे अतिरिक्त अंक मिलेंगे। यदि किसी के पास एक से ज्यादा योग्यताएँ हैं, तो सबसे अधिक अंक वाली योग्यता मानी जाएगी।

योग्यताअतिरिक्त अंक
NCC “C” प्रमाण पत्र धारक03 अंक
NCC “B” प्रमाण पत्र धारक02 अंक
NCC “A” प्रमाण पत्र धारक01 अंक
भारत स्काउट एंड गाइड प्रमाण पत्र धारक01 अंक

2. आपदा मित्र प्रशिक्षण (Disaster Friend Training)

अगर किसी उम्मीदवार ने आपदा मित्र प्रशिक्षण किया है, जो UPSDMA द्वारा संचालित होता है, तो

  • उसे ऊपर वाली तालिका में दिए गए अंक + अतिरिक्त 3 अंक दिए जाएंगे।
    (यानी NCC या स्काउट-गाइड वाले अंक प्लस 3 अंक और)

3. ड्राइविंग लाइसेंस होने पर अतिरिक्त अंक

यदि अभ्यर्थी के पास चार पहिया वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस है, तो अतिरिक्त 1 अंक और दिया जाएगा।

Important Links

Apply OnlineClick Here
UP Home Guard Official WebsiteClick Here
Syllabus Addasyllabusadda.com

उत्तर प्रदेश होमगार्ड 2025 का सिलेबस क्या है?

UP Home Guard लिखित परीक्षा में केवल सामान्य ज्ञान (General Knowledge) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न 10वीं कक्षा के स्तर के होंगे।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड 2025 परीक्षा का पैटर्न क्या है?

उत्तर प्रदेश होमगार्ड की परीक्षा OMR आधारित होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है, इसमें केवल एक विषय सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।

4. UP Home Guard PET में क्या शामिल होता है?

PET में दौड़ माध्यम से उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इसमें पुरुषों को 4.8 km की दौड़ और महिलाओं को 2.4 km की दौड़ लगानी होती है।

5. UP Home Guard में Preference Marks क्या हैं?

इसमें NCC प्रमाण पत्र, स्काउट-गाइड प्रमाण पत्र, आपदा मित्र प्रशिक्षण प्रमाणपत्र और चार पहिया वाहन के वैध ड्राइविंग लाइसेंस वालों को अतिरिक्त वरीयता अंक दिए जाएंगे। ये अंक अंतिम चयन में काफी मदद करते हैं।

6. UP Home Guard भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा → PET → PMT → दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है। सभी चरणों को पास करने पर अंतिम मेरिट बनाई जाती है, और इसी मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

Leave a Comment