Uttarakhand Nursing Officer Syllabus 2025 in Hindi- PDF Download

Uttarakhand Nursing Officer Syllabus 2025 in Hindi: जानें UKMSSB नर्सिंग ऑफिसर एग्जाम 2025 का पूरा डिटेल सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम और तैयारी टिप्स। आप अपनी सुविधा के लिए नीचे दिए गए लिंक से Uttarakhand Nursing Officer Syllabus PDF Download कर सकते हैं।

UKMSSB (उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखंड के तहत नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार नर्सिंग ऑफिसर के कुल 587 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस आर्टिकल में हम इसके सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम, और चयन प्रक्रिया के बारे में बात करेंगे। अगर आप UKMSSB Nurising Officer Exam 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी हेल्पफुल हो सकता है। यहाँ हमने आपके सुविधा के लिए Syllabus PDF डाउनलोड लिंक भी दिया है जिसे आप मात्र एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।

Uttarakhand Nursing Officer Exam Pattern 2025 – परीक्षा पैटर्न

Uttarakhand Nursing Officer परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। परीक्षा की समयावधि 3 घंटे होगी। परीक्षा में 2 पेपर होंगे – पहला पेपर नर्सिंग विषय से सम्बन्धित होगा और दूसरा पेपर जनरल नॉलेज से सम्बन्धित होगा। दोनों पेपर 100 – 100 अंकों के होंगे। नर्सिंग वाले पेपर में डिप्लोमा धारक और डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पेपर होंगे जिनमें अलग अलग विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि जनरल नॉलेज का दोनों के लिए एक ही पेपर होगा यह पूरी परीक्षा Objective Type (MCQ) प्रकार की होगी।

शैक्षिक योग्यताविषयकुल प्रश्नकुल अंक
डिप्लोमा नर्सिंग100100
डिग्रीनर्सिंग100100
डिप्लोमा + डिग्रीहिंदी,
सामान्य ज्ञान, तथा
सामान्य अध्ययन
100100

Uttarakhand Nursing Officer Syllabus 2025 & Exam Pattern – डिप्लोमा छात्रों के लिए

डिप्लोमा छात्रों के लिए उनके विषय से सम्बंधित निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कौन से विषय से कितने नंबर के प्रश्न आयेंगे उनकी जानकारी टेबल में दी गयी है।

विषयप्रश्नों की संख्या
नर्सिंग फाउंडेशन10
मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग15
साइकोलॉजी10
न्यूट्रीशन एंड बायोकेमिस्ट्री10
मैटरनल हेल्थ नर्सिंग10
चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग10
कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग15
मेंटल हेल्थ नर्सिंग20

Uttarakhand Nursing Officer Syllabus 2025 & Exam Pattern – डिग्री धारक छात्रों के लिए

डिग्री धारक छात्रों के लिए उनके विषय से सम्बंधित निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कौन से विषय से कितने नंबर के प्रश्न आयेंगे उनकी जानकारी टेबल में दी गयी है।

विषयप्रश्नों की संख्या
नर्सिंग फाउंडेशन15
नर्सिंग एजुकेशन10
नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेशन10
नर्सिंग रिसर्च एवं स्टैटिस्टिक्स10
मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग10
न्यूट्रीशन एंड बायोकेमिस्ट्री05
मैटरनल हेल्थ नर्सिंग10
चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग10
कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग10
मेंटल हेल्थ नर्सिंग10

पेपर 2

Uttarakhand Nursing Officer Syllabus 2025 & Exam Pattern – सामान्य ज्ञान

UKMSSB Nursing Officer Paper 2 – परीक्षा पैटर्न

Uttarakhand Nursing Officer का पेपर-2 कुल 100 अंकों का होगा। इसमें तीन विषय शामिल हैं—सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, और सामान्य अध्ययन। यह परीक्षा भी पूरी तरह Objective Type (MCQ) प्रश्नों पर आधारित होगी। पेपर की समय अवधि पूरे Exam समय में शामिल है, यानी कुल 3 घंटे में दोनों पेपर पूरे करने होंगे। किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे और वो कितने नंबर के होंगे इसकी जानकारी नीचे टेबल में दी गयी है।

विषयकुल प्रश्नकुल अंक
सामान्य हिंदी2020
सामान्य ज्ञान4040
सामान्य अध्ययन4040

Uttarakhand Nursing Officer Syllabus 2025 – विषयवार सिलेबस

यहाँ हमने सभी विषयों से कौन – कौन से टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे उसकी जानकारी दी है। यह पूरा सिलेबस UKMSSB द्वारा जारी किया गया है।

सामान्य हिंदी

  • हिन्दी वर्णमाला (स्पेलिंग)
  • विश्लेषण
  • शुद्ध–अशुद्ध
  • विराम चिन्ह
  • हिंदी अंक
  • शब्द संरचना
  • वर्ण, अक्षर, उपसर्ग, प्रत्यय
  • संज्ञा, सर्वनाम
  • विशेषण, क्रिया–विशेषण
  • क्रिया, लिंग, वचन, कारक
  • शब्द भंडार : तत्सम, तद्भव, देशज, आगत (भारतीय व विदेशी भाषाओं से आए शब्द)
  • एकार्थी, अनेकार्थी
  • विपरीतार्थी (विलोम)
  • पर्यायवाची
  • संधि
  • वाक्य–शुद्धि
  • मुहावरे
  • लोकोक्तियाँ

सामान्य ज्ञान

उत्तराखंड से संबंधित विषय

  • भौगोलिक परिचय
  • इतिहास
  • अर्थव्यवस्था
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • परिवहन
  • लोकगायन
  • साहित्यिक आंकड़े एवं अन्य विविध विषय

देश–विदेश से संबंधित विषय

  • भौगोलिक परिचय
  • इतिहास
  • अर्थव्यवस्था
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • परिवहन
  • सांस्कृतिक आँकड़े एवं अन्य विविध विषय

अन्य सामान्य ज्ञान विषय

  • राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएँ
  • पुस्तकें
  • लेखक
  • गायक
  • इतिहासकार आदि

सामान्य विज्ञान

सामान्य अध्ययन

  • बौद्धिक क्रिया (Intellectual Activity)
  • सामान्यीकृत बुद्धि (Generalized Intelligence)
  • गणितीय योग्यता (Mathematical Ability)
  • शब्दिक एवं अशाब्दिक तार्किक शक्ति (Verbal & Non-Verbal Reasoning Ability)
  • मूर्त एवं अमूर्त तार्किक शक्ति (Concrete & Abstract Reasoning Ability)
  • गुणात्मक एवं मात्रात्मक तार्किक शक्ति (Qualitative & Quantitative Reasoning Ability)
  • आगमन, अप्रत्ययन एवं अनुमानों को समझना (Understanding Inductive, Deductive & Inferential Reasoning)
  • समानताओं एवं असमानताओं का पता लगाना (Identifying Similarities & Dissimilarities)

Uttarakhand Nursing Officer Recruitment 2025 – चयन प्रक्रिया

Uttarakhand Nursing Officer की चयन प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा पर आधारित होती है। कुल 200 अंकों की इस परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होते हैं—पहला नर्सिंग विषय से 100 अंक और दूसरा सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन से 100 अंक। उम्मीदवारों की मेरिट इसी लिखित परीक्षा के कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। किसी प्रकार का इंटरव्यू, स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट शामिल नहीं होता। अंतिम चयन केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों (कटऑफ के अनुसार) तथा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाता है।

Uttarakhand Nursing Officer Exam 2025 – तैयारी टिप्स

  • सिलेबस को अच्छे से पढ़ें और छोटे हिस्सों में बाँटकर तैयारी करें – रोज़ 2–3 टॉपिक्स को रिवाइज करते रहो।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें – पेपर का लेवल, महत्वपूर्ण टॉपिक्स और पैटर्न समझने में मदद मिलती है।
  • नर्सिंग की स्टैंडर्ड बुक्स से तैयारी करें
  • हिंदी, सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन पर रोज़ 3-4 दें – खासकर सामान्य अध्ययन और उत्तराखंड GK पर फोकस ज़रूर दें।
  • हर सप्ताह एक फुल मॉक टेस्ट जरूर दो – इससे टाइम मैनेजमेंटहोता है और पेपर सॉल्व करने की स्पीड बढ़ती है।
  • अपने खुद के शॉर्ट नोट्स बनाओ – छोटे बुलेट पॉइंट्स, माइंड मैप और तुरंत रिविजन के नोट्स।
  • कठिन टॉपिक्स के लिए अधिक समय निकालें — जैसे पेपर-1 में नर्सिंग रिसर्च, स्टैटिस्टिक्स, मेडिकल सर्जिकल के बड़े यूनिट और पेपर-2 में सामान्य अध्ययन और उत्तराखंड GK।
UKMSSB Official WebsiteClick Here
Syllabus Addasyllabusadda.com

उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर 2025 का परीक्षा पैटर्न क्या है?

नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। इसमें दो पेपर होंगे – पहला नर्सिंग विषय से 100 अंक के और दूसरा पेपर सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन से 100 अंक के। परीक्षा में Objective Type (MCQ) प्रश्न पूछे जाएँगे।

क्या Uttarakhand Nursing Officer में इंटरव्यू या स्किल टेस्ट होता है?

नहीं, इस परीक्षा में सिर्फ लिखित परीक्षा ही होती है। चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा के मार्क्स और कटऑफ के आधार पर किया जाता है।

उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर 2025 पेपर 2 का सिलेबस क्या है?

उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर 2025 पेपर 2 में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन से प्रश्न पूछे जाएंगे।

Leave a Comment